Earn money with Railway you can start IRCTC agent business and get 80k rupees per month check how varpat

[ad_1]
नई दिल्ली. अगर आप कमाई के मौके (Earn Money) की तलाश में हैं तो आप भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) के साथ जुड़ कर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. दरअसल, आईआरसीटीसी के एजेंट (IRCTC Agent) बन कर कई लोग अच्छी-खासी रकम कमा रहे हैं. बता दें कि भारतीय रेलवे की सहयोगी कंपनी IRCTC को रेलवे टिकट बनाने के लिए एजेंट बनना होता है, यानी की आपकी पॉजिशन रेल ट्रैवल सर्विस एजेंट (Railway Travel Service Agent) की होगी.
दरअसल, टिकट काटने के लिए एजेंट की नियुक्ति की जाती है. इसमें टिकट काटने पर एजेंट को कमीशन मिलता है. इसके जरिए एजेंट ई-टिकट बुक कर सकते हैं. इसमें स्लीपर क्लास का एक टिकट बुक करने पर 20 रुपये और एसी का एक टिकट बुक करने पर 40 रुपये कमीशन मिलता है. तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
जानें, कैसे होती है कमाई?
गौरतलब है कि RTSA स्कीम मूल रूप से 1985 में लागू हुई थी. इसमें एजेंट को ट्रेन की टिकट बुक करने के बदले में कमीशन मिलता है. जब कोई एजेंट यूजर्स लॉग इन करता है, तो आईआरसीटीसी एप्लिकेशन डिजिटल प्रमाणपत्र को प्रमाणित करेगा और यदि प्रमाणित हो, तो यह उसे बुक किए जाने वाले टिकटों की संख्या पर कोई प्रतिबंध लागू किए बिना केवल ई-टिकट बुक करने की अनुमति देगा. एक आईआरसीटीसी एजेंट के रूप में, आपको बिना एसी क्लास (Non- AC Class) के मामले में 20 रुपये प्रति PNR और एसी क्लास (AC Class) में 40 रुपये प्रति PNR बतौर कमीशन मिलता है. इसके अलावा, एजेंटों को 2,000 रुपये से अधिक मूल्य के लिए लेनदेन राशि का 1% भी मिलता है.
ये भी पढ़ें- 55 हजार किसानों के खाते में नहीं आएगा पीएम किसान का पैसा, जानिए क्या है बड़ी वजह?
80,000 रुपये तक हो सकती है कमाई
एक महीने में जितने टिकट एजेंट बुक कर सकते हैं, उसकी कोई सीमा नहीं है. इसलिए कोई भी महीने में असीमित संख्या में टिकट बुक कर सकता है. एजेंटों को प्रत्येक बुकिंग और लेनदेन पर एक कमीशन मिलती है. एक एजेंट प्रति माह 80,000 रुपये तक की रेगुलर इनकम हासिल कर सकता है. अगर काम कम हुआ या मंदा रहा तब भी औसतन 40-50 हजार रु की कमाई की जा सकती है.
जानें कैसे बनें एजेंट?
बता दें कि अगर कोई IRCTC एजेंट बनना चाहता है तो उसें 12वीं पास होना चाहिए. एजेंट के लिए अगर आप आवेदन कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां इसके लिए आपको आवेदन फॉर्म भरना करना होगा. इसके लिए आपके पास पैन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, वैलिड ईमेल आईडी, फोटो, Residential address proof, Declaration form आदि डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी.
ये भी पढ़ें- नौकरी छोड़ शुरू करें यह कारोबार, हर महीने होगी ₹2 लाख तक की कमाई, सरकार भी करेगी मदद
एजेंट बनने के लिए क्या करें?
बुकिंग एजेंसियों के लिए दो प्लान हैं, पहले प्लान के तहत एक साल की एजेंसी का चार्ज है, यानी 3,999 रुपये. दूसरे प्लान में दो साल की एजेंसी का चार्ज 6,999 रुपये है. बता दें कि अगर आप IRCTC का एजेंट बनना चाहते हैं तो पहले आपको एक डिमाड ड्राफ्ट यानी की DD बनवानी होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Business news in hindi, Earn money, How to earn money, Indian railway, Irctc, Online business
Source link


















