बिज़नेस

What is the gray market price of IPO of 6 companies including Nykaa, know investment strategy pmgkp

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

IPO Update: आईपीओ मार्केट एक बार फिर कल से गुलजार रहेगा. नवंबर में 6 से ज्यादा आईपीओ ओपन होंगे. अगले एक सप्ताह में 6 कंपनियों के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आने वाले हैं. Nykaa ब्रांड को चलाने वाली FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) का IPO खुल चुका है और इसे लेकर निवेशकों के बीच मजबूत मांग देखी जा रही है.

FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर ग्रे मार्केट (Grey Market Premium) में इस समय 50 प्रतिशत से अधिक के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं, जो पॉलिसीबाजार (Policybazaar), सिगाची इंडस्ट्रीज (Sigachi Industries) और SJS एंटरप्राइजेज की तुलना में काफी अधिक है.

यह भी पढ़ें- Petrol- Diesel की बेलगाम रफ्तार, अक्टूबर में पेट्रोल 7.45 रु. और डीजल 7.90 रु. महंगा हुआ, जानिए आज का रेट

IPO वॉच और IPO सेंट्रल पर उपलब्ध ग्रे मार्केट के आंकड़ों के मुताबिक, इन 6 कंपनियों में केवल चार के शेयरों की ही अनलिस्टेड मार्केट यानी ग्रे मार्केट में ट्रेडिंग होती है. कुल 6 कंपनियां अपना पब्लिक इश्यू लॉन्च कर रही हैं. इनमें से नायका का IPO 28 अक्टूबर को और फिनो पेमेंट्स बैंक का IPO 29 अक्टूबर को खुला. इसके अलावा पॉलिसीबाजार, सिगाची इंडस्ट्रीज और एसजेएस एंटरप्राइजेज के IPO 1 नवंबर को खुलेंगे.

Nykaa IPO GMP
बैंकर से बिजनेसवुमन बनी फाल्गुनी नायर द्वारा शुरू गई नायका के शेयर ग्रे मार्केट में इस समय 1,725 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं. यह कंपनी के IPO के लिए तय ऊपरी प्राइस बैंड 1,125 रुपये से 600 रुपये या 53.3 अधिक है. अधिकतर एनालिस्टों ने भी इस IPO को सब्सक्राइब करने की सलाह दी, हालांकि इसकी कीमत थोड़ी अधिक है.

ग्रे मार्केट एक अनौपचारिक प्लेटफॉर्म है, जहां IPO शेयरों में प्राइस बैंड के ऐलान के समय ट्रेडिंग शुरू होती है और शेयर बाजार में लिस्ट होने तक जारी रहती है.

Policybazaar IPO GMP
पॉलिसीबाजार को चलाने वाली कंपनी पीबी फिनटेक का IPO एक नवबंर को खुलेगा. यह एक इंश्योरेंस एग्रीगेटर और कंज्यूमर क्रेडिट कंपनी है. ग्रे मार्केट में इसके शेयर फिलहाल 1,100-1,150 रुपये प्रति शेयर पर उपलब्ध है, जो IPO के लिए तय 980 रुपये की ऊपरी प्राइस बैंड सीमा से 120-170 रुपये या 12-17 प्रतिशत का अधिक है. 24 अक्टूबर को यह शेयर करीब 250 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि उसके बाद इसमें तेज गिरावट आई है. पॉलिसीबाजार का IPO 1 नवंबर से 3 नवंबर तक खुला रहेगा और इसका प्राइस बैंड 940-980 रुपये प्रति शेयर है.

Sigachi Industries GMP
माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज बनाने वाली कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर ग्रे मार्केट में 50-110 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड हो रहे हैं. सिगाची इंडस्ट्रीज का इश्यू साइज अगले 15 दिनों में लॉन्च होने वाले सभी IPO में सबसे कम है. कंपनी इस IPO से 125.43 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है और IPO के लिए 163 रुपये का ऊपरी प्राइसबैंड रखा गया. ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर फिलहाल 213-273 रुपये के बीच ट्रेड हो रहे हैं, जो इसके ऊपरी प्राइस बैंड से 31-67 पर्सेंट प्रीमियम है.

SJS Enterprises IPO GMP
डेकोरेटिव एस्थेटिक्स इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी SJS एंटरप्राइजेज ने अपने IPO के लिए 532-542 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. IPO वॉच के आंकड़ों से पता चलता है कि ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 567 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं, जो 542 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड की तुलना में 25 रुपये या 4.6 प्रतिशत अधिक है.

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का IPO दीवाली के बाद 8 नवंबर को खुलेगा और उसके IPO के लिए 2,080-2,150 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है. वहीं देश में KFC और पिज्जा हट जैसे रेस्टोरेंट को चलाने वाली कंपनी Sapphire Foods का IPO 9 नवबंर को लॉन्च होगा.

Tags: Business, Business news, IPO, Share allotment, Share market, Stock tips

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button