बिज़नेस

Earn money you can get 5000 rupees per month from bank mitra scheme check how process here varpat

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. अगर आप हर महीने एक फिक्स्ड इनकम (Earn money) चाहते हैं तो आपके लिए हम एक शानदार आइडिया लेकर आए हैं. जहां आप किसी सरकारी बैंक के साथ जुड़ कर हर महीने अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. दरअसल, सरकारी बैंक न केवल बैंक‍िंग सर्विस (Banking Service) मुहैया कराते हैं, बल्क‍ि आम आदमी को अपने साथ जोड़कर काम करके कमाई का मौका भी देते हैं.

आप भी किसी सरकारी बैंक (Government Bank) के साथ जुड़कर कमाई करना चाहते हैं , तो आप बैंक मित्र (Bank Mitra) बन सकते हैं. देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक समय-समय पर बैंक मित्र (Bank Mitra) के लिए आवेदन मांगता है. आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ…

हर महीने होगी 5000 रुपये तक कमाई
बैंक मित्र बनने से आप कई तरह के कमाई कर सकते हैं. किसी भी व्यक्ति का खाता खोलने, पैसे जमा करवाने, पैसे निकालने, उसका क्रेडिट कार्ड और बिल भुगतान करने पर बैंक मित्र को कमीशन दिया जाता है. प्रधान मंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत, सभी बैंक मित्र को 1.25 लाख रुपये का ऋण भी दिया जाता है, जिसमें से 50,000 रुपये का ऋण सामान वगैरह के लिए, 25,000 रुपये का ऋण काम के लिए और 50,000 रुपये का कर्ज वाहन के लिए दिया जाता है. इसके अलावा बैंक मित्र को हर महीने 2000 से 5000 रुपये आमदनी के तौर पर दिए जाते हैं.

ये भी पढ़ें- सोने-चांदी के रेट में आज बड़ा फेरबदल, रिकाॅर्ड लेवल से सोना ₹1000 सस्ता मिल रहा तो चांदी ₹4000 महंगी

जानें कौन बन सकते हैं बैंक मित्र
बता दें कि जो व्यक्ति बैंक खाते खुलवाने, बीमा करवाने, पैसे जमा करवाने समेत अन्य बैंक के कामों में अन्य लोगों की मदद करते हैं उन्हें बैंक मित्र कहा जाता है. बैंक मित्र बनने के लिए आपको सरकार के साथ जुड़कर काम करना होगा.

ये भी पढ़ें- नौकरी छोड़ शुरू करें यह कारोबार, हर महीने ₹5 लाख का होगा मुनाफा, सरकार देगी 85% तक सब्सिडी

होने चाहिए ये दस्तावेज
‌‌<< पहचान पत्र के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड की कॉपी.
<< योग्यता के लिए 10वीं क्लास की मार्कशीट और चरित्र प्रमाण पत्र.
<< व्यावसायिक पते के लिए बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, राशन कार्ड, आधार कार्ड या पासपोर्ट की कॉपी.
<< पासपोर्ट आकार के फोटो और बैंक पासबुक की कॉपी या फिर कैंसिल चेक.

Tags: Bank branches, Business news in hindi, Earn money, How to earn money, New Business Idea

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button