नगीना – बिजली के तारों की चिंगारी से एक किसान का 4 बीघा गन्ना जलकर राख हो गया किसान ने घटना की सूचना तहसीलदार प्रशासन को सूचना देकर मुआवजा दिलाए जाने की गुहार की है।
विकास खंड कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर कोपा निवासी जयराम सिंह पुत्र मुन्ना सिंह सैनी के खेत से होकर अटेंशन की विद्युत लाइन जा रही है इसी खेत में जयराम का 5 बीघा गन्ना तैयार खड़ा था।
शुक्रवार की दोपहर 12 बजे करीब अचानक विद्युत लाइन के तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी से जयराम के गन्ने के खेत में आग लग गई। खेत में आग लगने से आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया तथा शोर सुनकर गांव के सैकड़ों लोग और युवक के खेत की ओर दौड़ पड़े जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते। जयराम का करीब 4 बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। पीड़ित जयराम ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को देखकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।


















