चमोली-उत्तराखण्ड
Trending

राजस्थान सीमा पर बारिश व ओलावृष्टि शुरू, जल्द ही अंदरूनी हरियाणा व पंजाब की तरफ बढ़ेगी बारिश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर नया प०वी० बना हुआ है। औऱ इसकी हवाओ से प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर विकसित हुआ है। जिसके कारण सक्रिय बादलों का बनना हरियाणा-राजस्थान सीमा पर बने हुए हैं।

इस समय सिरसा, फतेहाबाद, पश्चिमी हिसार, भिवानी, दादरी, महेन्द्रगढ़, झुंझुनूं, पुर्वी चूरू, हनुमानगढ़, अलवर जिले में बादलवाही के बीच हल्की से मध्यम बौछारे गिर रही है।

फतेहबाद के भट्टू, भिवानी के लोहारू व दादरी के बाढड़ा तहसील क्षेत्र में कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ तेज़ ओलावृष्टि भी हो रही है।

बादलों की बढ़ती चाल व स्थिति को देखकर अगले कुछ घण्टों में हरियाणा के दक्षिण सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, दादरी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी औऱ झज्जर जिले में बादलवाही व कही-2 गरज़ के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ-एक जगह तेज़ बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होगी।

राजस्थान के श्रीगंगानगर (विजयनगर, सूरतगढ़), हनुमानगढ़ (रावतसर, नोहर, भादरा), पुर्वी चूरू, झुंझुनूं, अलवर, सीकर व अजमेर जिले में बादलवाही के बीच हल्की बारिश की गतिविधियां होंगी। एक-दो जगह तेज़ बारिश भी होने की संभावना है।
आज रात को बारिश पंजाब के दक्षिणी जिलो, हरियाणा के अंदरूनी जिलो, दिल्ली औऱ उत्तरपूर्व राजस्थान के अन्य कई इलाकों को प्रभावित करेगी। जिसकी जानकारी आगे साझा कर दी जाएगी।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button