
AIRA NEWS NETWORK – जनपद पुलिस मुख्यालय स्थित कान्फ्रेंस रूम में श्रीमान DIG/SSP हरिद्वार डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा नोडल ऑफिसर मीडिया सेल सुश्री निहारिका सेमवाल की उपस्थिती में जनपद हरिद्वार के डिजीटल वालंटियर्स के साथ मीटिंग आयोजित की गई।
जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं के सम्बन्ध में परिचर्चा के लिए आहूत की गई इस बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव साझा किए साथ ही डिजीटल वालंटियर्स राजकुमार वाधवा व अन्य द्वारा हरिद्वार पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आकर्षक तरीके से जनता के समक्ष अपनी बात प्रस्तुत करने व जनजागृति के लिए मिम्स के नित नए प्रयोग करने पर “मीडिया सेल हरिद्वार” की सराहना की गई।
बैठक के दौरान जनपद के डिजीटल वालंटियर्स में से राजकुमार वाधवा, धर्मेंद्र बिश्नोई, भोला शर्मा, लक्ष्मण, राजीव लखेड़ा, रीमा साहिम, अरविंद कश्यप, सौरभ कनौजिया, विशाल, मानव पुंडीर,नवीन शर्मा,नितिन चौहान आदि ने बैठक मे प्रतिभाग कर खुशी जाहिर की
राजेश सिंघल की रिपोर्ट






