
अफजलगढ़ – नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र मे पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। वही एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह,सीओ सुनीता दहिया,कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने पर राहत की सांस ली है। मतदाताओं में वोट डालने को लेकर खासा उत्साह था जिसके चलते सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक मतदाताओं ने साठ प्रतिशत से ज्यादा मतदान किया।
युवाओं में जहां वोट डालने को लेकर जबरदस्त उत्साह था वही बुजुर्ग भी मतदान में पीछे नहीं रहे। विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में अफजलगढ़ ब्लाक में बढ़ापुर 19 विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के रूझान को देखते हुए सीधा मुकाबला भाजपा और सपा गठबंधन प्रत्याशी के बीच रहा है वहीं हाथी भी कहीं कहीं दहाड़ता नजर आया बेस वोट बैंक में बिखराव से जहां भाजपा को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है वही कांग्रेस के साथ साथ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मतदान प्रारंभ होने से ही मुकाबले से बाहर नजर आए हैं।
सोमवार की सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू होते ही मतदाता मतदान स्थलों की ओर जाने लगे और लम्बी लम्बी लाइनें लगनी शुरू हो गई थी शाम छह बजे तक मतदाताओं ने साठ प्रतिशत से ज्यादा मतदान किया। वही पूर्व विधायक शेख सुलेमान, चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट,पूर्व चेयरमैन जावेद विकार,समाजसेवी नदीम इदरीशी,भाजपा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा खेल सिंह राजपूत, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा,सपा नगर अध्यक्ष शेख इरशाद हुसैन,शेख इस्माइल तुर्क ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पालिका अफजलगढ़ में आठ बूथों पर मतदान प्रारंभ हुआ।

सोमवार की शाम मतदान समापन के बाद मतदाताओं के रूझान को देखते हुए सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी कुंवर सुशांत सिंह और सपा गठबंधन प्रत्याशी कपिल कुमार के बीच रहा है वहीं बसपा प्रत्याशी मौहम्मद गाजी का हाथी भी कहीं कहीं दहाड़ता नजर आया बेस वोट बैंक में बिखराव से जहां भाजपा को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। वही कांग्रेस के साथ साथ आम आदमी पार्टी,असपा पार्टी के प्रत्याशी भी अपना कोई प्रभाव नहीं दिखा पाए।
वही एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह,सीओ सुनीता दहिया,कोतवाल मनोज कुमार सिंह,एस एस आई दिनेश कुमार शर्मा, कस्बा इंचार्ज टेकराम सिंह ने शांति पूर्वक मतदान संपन्न होने पर राहत की सांस ली है। वही भाजपा और सपा गठबंधन सहित बसपा प्रत्याशी के समर्थक अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं आखिर अब देखने वाली बात यह है कि किस करवट ऊंठ बैठेगा ये तो 10 मार्च को पता चलेगा।


















