उत्तराखंड
विपरीत परिस्थितियों में भी कर्तव्य पालन करती – चमोली पुलिस

चमोली पुलिस अपने कर्तव्य को बखूबी निभा ना जानती है हिम शैल शिखर जैसे हम अटल प्रहरी, विपरीत परिस्थितियों में भी कर्तव्य पालन करती चमोली पुलिस
विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद मुख्यालय से सभी पोलिंग पार्टियां अपने अपने मतदेय स्थलों के लिए रवाना हो गयी है। जहां जनपद के विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले दूरस्थ के मतदेय स्थलों की टीमों को 12 फरवरी को रवाना कर दिया गया था
वहीं पोलिंग पार्टी पुलिस टीम द्वारा कई किलोमीटर पैदल चलते हुए हाल के समय में जनपद में हुई भारी बर्फवारी के कारण बर्फीले एवं दुर्गम रास्तों से होकर मतदान स्थल पर पहुँच रहे हैं। इस विषम परिस्थिति में भी चमोली पुलिस के जवान सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं ताकि शांतिपूर्वक मतदान कराया जा सके
राजेश सिंघल की रिपोर्ट






