उत्तरप्रदेश
वोट लेने के लिए प्रत्याशी तरह तरह के जनता को प्रलोभन दे रहे

कन्नौज- जनता से वोट लेने के लिए प्रत्याशी तरह तरह के जनता को प्रलोभन दे रहे है वही कांग्रेस प्रत्याशी ने भी भरी हुंकार और मतदाताओं से किये बड़े बड़े वादे।
छिबरामऊ कांग्रेस प्रत्याशी विजय मिश्रा ने आज ग्राम मच्यापुरवा,गुरसहायगंज, तेरारब्बू, तेराजाकेट आदि गांव में जनसंपर्क कर मतदाताओं से वोट मांगने की अपील की ओर अपनी पार्टी की उपलब्धियां बताई ।
कांग्रेस प्रत्याशी विजय मिश्रा ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो 300 यूनिट विजली मुफ्त दी जाएगी,किसानों की सिंचाई मुफ्त होगी,प्रत्येक परिवार में एक नोकरी दी जायेगी और नओ जवानों को इसकूटी दी जायेगी उन्होंने यह भी कहा कि किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा तथा हर परिवार को 72 हजार सालाना रुपये दिये जायेंगे ,मुफ्त इलाज साथ साथ मुफ्त सफर का किराया कांग्रेस सरकार झेलेगी ।


















