शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास कानपुर प्रांत की ऑनलाइन बैठक संपन्न

21 फरवरी अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की तैयारियों के लिए शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास कानपुर प्रांत की ऑनलाइन बैठक संपन्
कानपुर। दि. 12/02/22 दिन शनिवार को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और भारतीय भाषा मंच की आनलाइन बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में आगामी 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के संबंध में विभिन्न कार्यक्रमों, आयोजनों और विशेष कर अपनी मातृभाषा में हस्ताक्षर करने का जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया और साथ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की कानपुर प्रांत की संयोजिका डॉ. बिंदु सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पूरे दो पखवाड़े मनाया जाएगा और इस संबंध में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों सहित स्वयंसेवी संस्थाओं एवं परिवारों से संपर्क स्थापित करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी मातृभाषा में हस्ताक्षर करने और अपनी मातृभाषा को प्राथमिकता देते हुए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा साथ में कानपुर जनपद में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए मतदाता जागरूकता अपील भी की जाएगी ।
जिसके तहत रविवार को देवकी चौराहे के पास काकादेव स्थित स्वर गंधार संगीत संस्थान में प्रातः 11 बजे से शाम 5 तक अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा ।
बैठक की मुख्य अतिथि और भारतीय भाषा मंच की प्रांत संयोजिका और अरमापुर डिग्री कालेज की पूर्व प्राचार्या डाक्टर गायत्री सिंह जी ने भी संबोधित किया और सदस्यों से अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को जोर शोर से मनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन प्रबल प्रताप सिंह एवं धर्मेन्द्र अवस्थी ने किया।
उक्त बैठक में न्यास के सदस्यों अतुल कुमार, सुबोध कटियार, रंजना यादव, आभा निगम, प्रभा पांडेय, राम जी एवं ए. एच. शुक्ला ,सिन्धुजा ,विशु रक्सेल ,हरी ओम शुक्ला ,प्रशांत शुक्ला ,अनुराग सिंघ राठौर ,आरती सिंह ,प्रदीप शिवहरे ने भी संबोधित किया।


















