सपा सरकार आते ही हटेंगे झूठे मुकदमे- पूर्व ब्लाक प्रमुख
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव व सपा बरिष्ठ नेता अमित दुबे के नेतृत्व में आज एक टोली बनाकर सदर विधानसभा प्रत्याशी अनिल दोहरे के लिए ग्राम मिचीपुर,मानीमाऊ,उदैतपुर आदि गांवों में पहुंच कर सदर प्रत्याशी के लिए वोट मांगे और पूर्व में सरकार द्वारा कराये गये जनपद में विकास को जनता के बीच रखा साथ साथ सपा सरकार बनने पर मतदाता को उपलब्धियां भी बताई ।
सपा पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव ने मतदाताओं से कहा कि सरकार आने पर किसानों की मुफ्त सिंचाई दी जाएगी और प्रत्येक घर मे एक रोजगार देने का कार्य अखलेश यादव भइया करेंगे।
सपा वरिष्ठ नेता अमित दुबे ने कहा कि जो समाजवादी कार्यकर्ताओ पर भाजपा सरकार में झूंठे मुकदमे लगे हैं वो सरकार आने पर वापस लिये जायेंगे ।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जितने निर्दोष ब्राह्मण मारेगये उन सभी की जांच cvi कराई जायेगी और दोसी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी । इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे कर सदर प्रत्याशी के लिए वोट करने की अपील की ।।


















