उत्तरप्रदेश

मतदान करना आपका धर्म है, लोकतंत्र का यह सबसे बडा पर्व है मतदान अवश्य करें

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

विधानसभासामान्य निर्वाचन2022 को शांतिपूर्वक एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारीमहोदय एवं पुलिसअधीक्षकमहोदया द्वारा चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त फोर्सकोब्रीफ करते हुए दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के पारदर्शी, सकुशल एवं शान्ति पूर्ण संचालन हेतु चमोली पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के जिम्नेजियम हाल में

श्री हिमांशु खुराना जिलाधिकारी चमोली एवं श्रीमती श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक चमोली. द्वारा चुनाव ड्यूटी/व्यवस्थाओं की समीक्षा कर ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस/अर्द्धसैनिक बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ब्रीफिंग ली गयी


इस दौरान पुलिसअधीक्षकचमोली_महोदया द्वारा फोर्स को ब्रीफ करते हुये सभी को उचित कॉरडिनेशन के साथ काम करने के निर्देश दिये गये, उनके द्वारा बताया गया कि निष्पक्ष एवं निर्बाध चुनाव हेतु पुलिस-प्रशासन कटिबद्ध है, ईवीएम की सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए, बूथों पर मतदान के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के सम्बन्ध मे विस्तार पूर्वक जानकारी देकर ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए गए।

चुनाव ड्यूटी में नियुक्त प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को किसी राजनैतिक गतिविधि से दूर रहने व अनावश्यक किसी भी बाहरी व्यक्ति से संपर्क न रखने की हिदायत दी गई, लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कार्मिक के खिलाफ कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी को सजग होकर चुनाव ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये, बूथों पर बुजुर्ग, नवजात शिशु के साथ आयी महिला मतदाता एवं दिव्यांग को वरीयता देते हुये मतदान करवाने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त फोर्स को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराये जाने हेतु निम्नलिखित आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गए-

चुनाव ड्यूटी में नियुक्त समस्त फोर्स साफ-सुथरी वर्दी धारण करेंगे तथा बिना किसी के दबाव में आये सतर्कता पूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे।

मतदान केन्द्र के अन्दर किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर ड्यूटी पर नियुक्त कर्मी सम्बन्धित सैक्टर पुलिस अधिकारी / सैक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस कन्ट्रोल रुम को तुरंत अवगत कराएंगे।

मतदान केन्द्र के अन्दर किसी भी मतदाता को मोबाईल फोन व कैमरा इत्यादि लेकर नहीं जाने देंगे।

कोई भी व्यक्ति बूथ पर ऐसा कोई व्यवधान उत्पन्न करेगा, जिससे मतदाता को वोट डालने में परेशानी हो तो ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत समस्त मतदाताओं को अनिवार्य रुप से मास्क धारण करने, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने हेतु निर्देशित करेंगे तथा भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का प्रत्येक दशा में पालन कराएंगे।

मतदान केन्द्र प्रवेश द्धार पर महिला एंव पुरुष मतदाताओं की अलग-अलग लाईन लगवायेगें।

किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था सबंधी समस्याओं की संभावना के दृष्टिगत समय पर उच्चाधिकारियों को सूचित करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पारदर्शी एवं सुरक्षित चुनाव हेतु इस बार पुलिस,अर्धसैनिक बल, वन विभाग,होमगार्डस व पीआरडी का पर्याप्त फोर्स ड्यूटी हेतु नियुक्त किया गया है, पूरे जनपद की तीन विधानसभाओं को 17 जोन, 107 सैक्टर में विभाजित किया गया है, इस बार तीनों विधानसभा बद्रीनाथ,थराली व गैरसैंण) में कुल 568 मतदेय स्थलों पर मतदान होना है।

सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में कुल 10 फ्लाईंग स्क्वाड टीमें, 11 स्टेटिक सर्विलांस टीमें, 09 क्यूआरटी टीमें व 07 अन्तर्जपदीय बैरियर स्थापित किये गये हैं जिसमें आवश्कतानुसार सुरक्षा बल नियुक्त किया गया है ।


राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button