
कन्नौज- पांच माह पूर्व कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली के गावं टढा में महिलाओं के साथ हुई अभद्रता और मारपीट के बाद घर में लगाई गई आग की आज दिन तक कोई भी सुनवाई नहीं हो सकी जनपद के पुलिस अधिकारियों और पूर्व भाजपा मंत्री के दर दर की ठोकर खाती सास और बहू न्याय पाने के लिए न्यायालय द्वारा उक्त दबंगों के खिलाफ एक माह पूर्व 156 के तहत मुकदमा दर्ज कराया ।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क से संवाददाता अवनीश चंद्र तिवारी के साथ बातचीत के दौरान पीड़िता ने बताया की पांच महा पूर्व गॉव के ही निवासी गंगा सिंह ने हैंडपम्प पर पानी भरने को छोटी बात को इतना बड़ा सत्ता पक्ष के नशे में चूर होकर उस वक्त गरीब महिला नन्नी देवी के घर घुस गये और गन्दी नियत से महिला को पकड़ लिया महिला के विरोध कर शोर मचाने पर उक्त दबंग महिला के साथ मार पीट की यही नही सास को भी न वक़्सा जब उक्त दबंग को शान्ति न मिली तो गरीब महिला के आशियाने को आग के हवाले कर दिया ।
जब महिला उक्त मामले की शिकायत लेकर तत्कालीन कोतवाली प्रभारी टी पी वर्मा के पास गई थी तो मजे की बात पुलिस ने महिला पर भी 151 की कार्यवाही कर डाली । महिला का आरोप है पुलिस मोटी रकम ग्रहण कर चुकी है तभी तत्कालीन चौकी प्रभारी हमारे पर 20000 हजार रुपए लेकर समझौता करने के लिए दबाव बना रहे थे। यही नही महिला का आरोप है कि जब मैं थाना गुरसहायगंज प्रभारी टी पी वर्मा से मिली तो उन्होंने भी मुझे हड़काया और कहा कि मुख्यमंत्री पास व कप्तान पास चली जाओ जो करवाना हो करवा लेना ।
रिपोर्ट आग लगाने व नाबालिग बेटी की दर्ज नही करूँगा और महिला से अभद्र भाषा का प्रयोग कर महिला को थाने से भगा दिया फिर सास बहू दुधमहु भूंखा प्यासा बच्चे को लेकर पुलिस अधीक्षक कन्नौज से मिलकर सारी बात से अवगत कराया कप्तान ने महिला से कहा की 3 बार अचूकी हो थाने में अभी तक रिपोर्ट नही लिखी और महिला से कहा घर जाओ आप के साथ इंसाफ होगा परंतु तत्कालीन थानेदार ने एसपी की बात का तबज्जो न दिया और रिपोर्ट दर्ज नही की ।
महिला ने बताया कि मैं पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक अर्चना के पास गई तो उन्हीने अधिक वोट के खातिर गंगा सिंह वर्मा की मदद की । महिला सशक्तिकरण का नारा तो बहुत बुलंद किया जाता है जो हवा हवाई ही दिखाई पड़ता है बार-बार हाकिमों के दर पर भटकती यह सास और बहू अपने छोटे से बच्चे को लेकर जब चारोतर्फ से न्याय न मिला तो फिर उक्त महिला ने न्यायालय से 156/3 में धारा 306,354 (ख)323,452,436,7,8में मुकदमा दर्ज कराया ।
गरीब महिला नन्नी देवी ने बताया कि दिन्नाक 23-01-2022 को मेरे पति खेत मे आलू खोदने गये थे और मेरे दोनों बेटे वाहर रहते हैं और बहू गंगापार रिस्तेदारी में गयी थी तभी मुझे घर मे अकेला पा कर उक्त दबंग गंगा सिंह ,गंगा सिंह की पत्नी,मेरे जेठ विजेंद्र सिंह व जिठानी मनो मेरे घर घुश आये और बोले मेरे खिलाफ मुकदमा लिखवाया कोर्ट से बस फिर क्या हुआ सभी दबंगो ने ताबड़ तोड़ लात घुसो व डंडों से मार पीट कर महिला को गंभीर अवस्था मे मारणसन कर भाग निकले किसी तरह एक गॉव निवासी ने नन्नी देवी की बहू को सारी घटना से अवगत कराया और बताया कि आप की सास घयाल पड़ी है कोई गांव में लेजाने बाला नही है वजह सब गांव निवासी दबंग गंगा सिंह व विजेंद्र सिंह उर्फ कल्लू राम से डरते हैं तब नन्नी देवी की बहू ने गंगापार रिस्तेदारी से 112 पर फोन कर सूचना दी जिस पर मौके पर पहुंची स्वस्थ्य विभाग से मोके पर पहुंची एम्बुलेंस के ही चालक ने नन्नी देवी को अस्पताल में भर्ती कराया वही पोलिस को दी गयी सूचना पर पुलिस न ही घटनास्थल पर पहुंची और न ही सरकारी अस्पताल घयाल महिला का ब्यान लेने ।
आखिर कार गरीब महिला को जब न्याय की उम्मीद खत्म हो गयी और पुलिस ने भी एक न सुनी तो वह दबंगो के डर से गांव और घर छोड़ कर जिला फर्रुखाबाद गंगा के किनारे कटरी में अपना मोमिया डाल कर आशियाना बना लिया और अपने बच्चों साथ जीवन बसर करने लगी यही नही उक्त दबंगो ने गरीब महिला के गांव से निकलने के बाद मिठाई तक बांट डाली वही पुलिस की एक तरफा कार्यवाही पर व इंसानियत पर भी सवालिया प्रश्न चिन्ह लग गया । जनता कैसे करेगी इस तरह से पुलिस पर विश्वास वही छिबरामऊ विधायका ने भी गांव में वर्मा वोट खातिर गरीब महिला को सत्य न्याय नही दिला पाई जिससे जनता में भारी रोष भजपा के प्रति व्याप्त है।


















