उत्तराखंड
Trending

उत्तराखंड: आगामी विधानसभा चुनाव-2022 की सुरक्षा के दृष्टिगत किया गया फ्लैग मार्च

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – उत्तराखण्ड में दिनांक 08.01.2022 को विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान के निर्देशन में आगामी विधान सभा चुनाव-2022 को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने, आचार संहिता और कोविड-19 के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जनपद पुलिस, PAC व अर्द्धसैनिक बल द्वारा थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान जवानों द्वारा स्थानीय नागरिकों से आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करने, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव में पुलिस एवं प्रसाशन का सहयोग करने एवं आमजन को जानकारी देकर धारा-144 सीआरपीसी के प्रावधानों का पालन करने की अपील की गयी। साथ ही वर्तमान में चल रहे कोविड-19 के नये वेरियेन्ट ओमिक्रोन के बढ़ते प्रसार के दृष्टिगत मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने एवं निश्चित समयन्तराल में अपने हाथो को सैनिटाइज कर राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोविड गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

थाना लक्ष्मणझूला के मुख्य मार्गों पर जनपद पुलिस एंव पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च कर जनता को इस बात का विश्वास दिलाया है कि वो उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं। फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष श्री विरेन्द्र सिंह रमोला के साथ-साथ पुलिस, PAC व अर्द्धसैनिक बल के अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button