बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

बिजनौर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर के जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अंतर्गत मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए विवेक कालेज, बिजनौर में आयोजित पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम चरण के दूसरे दिन संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि सहित अन्य विभागीय अधिकारी, आकाश अग्रवाल, आसिफ़ ग़य्यूर सहित अन्य मास्टर ट्रेनर्स एवं मतदान कार्मिक मौजूद थे।

मिश्रा ने निर्देश दिये कि सभी मतदान कार्मिक ध्यानपूर्वक एवं गंभीरता के साथ प्रशिक्षण ग्रहण करें क्याेंकि इस बार ईवीएम में कुछ नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जिन पर विशेष रूप से ध्यान देना है और पहली बार आयोग द्वारा दिव्यांग जनों, कोविड संक्रमित व्यक्तियों तथा 80 वर्ष के बजुर्गांे को अपने मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट के आधार कर करने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि आप लोग प्रशिक्षण जितनी गहनता और गंभीरता के साथ प्राप्त करेंगे, उतना ही मतदान कार्य सरलता और दक्षता के साथ सम्पन्न कराने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि पोलिंग सेंटरों पर उनकी सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि उन्हें अधिक से अधिक राहत मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि जिला प्रशासन मतदान कार्य पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्व है, इस कार्य में अपना महत्वपूर्ण सहयोग करें ताकि जिले की निष्प़क्षता की परम्परा क़ायम रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव डयूटी के दौरान कोई भी मतदान कार्मिक बिना मास्क पहने न रहे और अपने पास सेनिटाइजर भी रखें और समय समय पर उसका प्रयोग भी अनिवार्य रूप से करते रहें।

उन्होंने समस्त पीठासीन अधिकारीध्मतदान अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूरी निर्भीकता और स्वतंत्रता के साथ अपने दायित्वों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता, स्वतंत्रा और सुरक्षात्मक रूप से निर्वहन करें, उनकी सुरक्षा के लिए हर समय पुलिस बल मौजूद रहेगा तथा मतदान स्थल पर उन के लिए खान-पान एवं शौचालय आदि की व्यवस्था भी उपलब्ध हैं।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button