जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्टेयरिंग कमेटी की अध्यक्षता

यदि किसी महिला का उत्पीड़न प्रकाश में आता है तो तत्काल उसकी जांच सुनिश्चित कराते हुए दोषी के विरूद्व सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज वादों में पीड़िता को उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एंव बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत पूर्ण मानक एवं पारदर्शिता के साथ लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।
समिति के सम्मुख प्रस्तुत पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज वादों में पीड़िता को उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एंव बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत प्रस्तुत 16 मामलों की समीक्षा के दौरान 12 मामले पात्र पाए गए जबकि 04 मामलों में चार्जशीट एवं मेडिकल रिपोर्ट मानक के अनुरूप न पाए जाने पर अपात्र पाए गए। उन्होंने जिला प्रोवेशन अधिकारी को उक्त सम्बन्ध में निर्देश दिए कि सभी पात्र पीड़ित लाभार्थियों को तत्काल नियमानुसार योजना का आर्थिक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर प्रोवेशन अधिकारी संजय कुमार यादव सहित पुलिस एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















