कोरोना से बचाव की नई गाईडलाईन जारी

जिला में सख्ती से होगी पालना, उल्लंघन करने वालों को भरना पड़ेगा जुर्माना : उपायुक्त निशांत कुमार यादव
उपायुक्त ने कहा, 3 जनवरी से सभी सरकारी कार्यालय, सब्जी व अनाज मंडी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बार एवं रेस्टारेंट व मॉल में बिना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं होगी प्रवेश की अनुमति, चैकिंग टीमों की रहेगी कड़ी नजर।
करनाल 2 जनवरी, उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष निशांत कुमार यादव ने रविवार को बताया कि कोरोना का फिर से प्रसार बढऩे लगा है, नव वर्ष के पहले ही दिन 6 नए केसों के साथ शनिवार सायं तक कुल 32 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। इसकी रोकथाम के लिए हालांकि सरकार की ओर से भी नई गाईडलाईन जारी कर दी गई हैं। करनाल जिला की बात करें तो सभी गाईडलाईन बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसे देखते हुए सोमवार 3 जनवरी से सभी सरकारी कार्यालय, सब्जी व अनाज मंडी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बार एवं रेस्टारेंट व मॉल में बिना कोरोनारोधी वैक्सीन लगे किसी भी व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
इसके लिए सभी जगहों पर चैकिंग रहेगी। विभाग अपने दफ्तरों के बाहर वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र को चैक करने के लिए टीमें लगाएंगे। व्यक्ति या सरकारी कर्मचारी वैक्सीन की दोनों डोज के सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी या मोबाईल में या फिर आरोग्य सेतू एप से दिखा सकता है। जिन व्यक्तियों ने पहली डोज लगवा ली है और दूसरी ड्यू है, वे उसे तुरंत लगवा लें, इसके लिए प्रमुख कार्यालयों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 3 जनवरी से वैक्सीनेशन शिविर लगाए जा रहे हैं। ऐसे शिविर लघु सचिवालय, न्यायिक परिसर, नगर निगम कार्यालय, सरल केन्द्र, सभी उपमंडलाधीश कार्यालयों, बिजली बोर्ड व ऐसी सभी जगहें जहां लोगों का ज्यादा आवागमन रहता है, पर वैक्सीनेशन शिविर लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कल सोमवार से ही 15 से 18 आयु के बच्चों को भी कोवैक्सीन की डोज लगनी शुरू हो जाएगी। हालांकि स्कूलों में सरकार की ओर से 12 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन स्कूलों में वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं, जिनमें बच्चों को बुलाकर डोज लगाई जाएगी। करनाल जिला में इस आयु वर्ग के बच्चों की संख्या 90 हजार है, सबको कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसी प्रकार 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को तीसरी यानि बूस्टर डोज भी, 10 जनवरी से लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूलों की तरह आईटीआई जैसे प्रशिक्षण संस्थान और आईलैट जैसे कोचिंग सैंटर बंद रहेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि भीड़ से कोरोना का प्रसार न फैले, इस पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके तहत किसी भी जगह पर 100 से ज्यादा व्यक्तियों के इक_ïा होने की अनुमति नहीं होगी, विशेष परिस्थितियों में उपायुक्त कार्यालय को अनुमति पत्र लेना होगा, जिसमें चैकिंग के बाद ही अनुमति पर विचार किया जाएगा। इसी प्रकार अंतिम संस्कार में 50 से ज्यादा नहीं, धार्मिक स्थानों पर भी 50 से ज्यादा की भीड़ नहीं होगी। शादी समारोह में भी 100 से ज्यादा व्यक्ति शामिल नहीं हो सकेंगे। बैंक्वेट हॉल जैसी जगहों पर यदि 100 से अधिक व्यक्तियों की भीड़ पाई गई तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
इसी प्रकार रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर कुल क्षमता के 50 प्रतिशत व्यक्ति ही बैठ सकेंगे। नियम तोडऩे वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही – उपायुक्त ने स्पष्टï किया कि कोरोना से बचाव के लिए जो प्रोटोकॉल या नियम निर्धारित किए गए हैं, उनका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का प्रावधान किया गया है। ऐसे में जो व्यक्ति बिना मास्क के सार्वजनिक जगहों पर दिखाई देगा उस पर 500 रुपये और संस्थाओं पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बार-बार उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नो मास्क-नो सर्विस एवं नो वैक्सीन-नो एंट्री का सभी पालन करें। जनता से आग्रह कर उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी हिदायतों का पालन करें, इसके लिए स्टे होम-स्टे सेफ ही बेहतर होगा। रात्रि 11 बजे से प्रात: 5 बजे तक नाईट कफ्र्यू जारी रहेगा, सभी लोग इसका भी पालन करें।
मुख्यमंत्री वीसी के माध्यम से उपायुक्तों को कोविड-19 की हिदायतों को सख्ती से पालना करने के दिए निर्देश
इससे पूर्व लघु सचिवालय के सभागार में चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए कि सभी जिलों में सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जारी नई गाईडलाईन का सख्ती से पालन करवाया जाए। उन्होंने बताया कि संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए हरियाणा सरकार की पूरी तैयारियां हैं, सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन और उपकरणों की पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जाए और उन्हें रिपोर्ट नेगिटिव आने तक आईसोलेशन में रखा जाए।
उन्होंने कहा कि कोरोना का प्रसार पहली दो लहरों की अपेक्षा ज्यादा घातक है, क्योंकि यह तेजी से फैलता है। उन्होंने उपायुक्तों से कहा कि क्षेत्रवार टीमों का गठन करें और चैकिंग बढ़ाएं। कोरोना के मौजूदा हालात को उन्होंने युद्घ जैसी स्थिति करार दिया और कहा कि जितनी भी वर्क फोर्स की जरूरत हो, उसे लगा दें, यह हिदायतों छोटे-बड़े सबके लिए जरूरी हैं, यह बात लोगों को समझाएं।
वीसी में उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, उपमंडलाधीश घरौंडा डा. पूजा भारती, उपमंडलाधीश असंध मनदीप कुमार, केसीजीएमसी के निदेशक डा. जगदीश चंद्र दुरेजा तथा सिविल सर्जन डा. योगेश कुमार भी मौजूद रहे।


















