
AIRA NEWS NETWORK – पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 30.12.2021 को थाना कोतवाली से उप निरीक्षक श्री रजनीश कुमार तिवारी प्रभारी चौकी कचहरी, उप निरीक्षक श्री विकास सिंह मय हमराह हे0कां0 इरशाद अहमद, कां0 ललित के द्वारा दो नफर अभियुक्त 1. राधा रमन त्रिवेदी पुत्र स्वर्गीय सीताराम त्रिवेदी निवासी 871 सिविल लाइन सकून नगर थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर उम्र 58 वर्ष के कब्जे से 16 पुड़िया स्मैक 2. मुशर्रफ पुत्र मुसद्दक हुसैन निवासी सैयदवाड़ा थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर उम्र 42 वर्ष के कब्जे से 17 पुड़िया कुल 33 पुड़िया( वजन- 3.5 ग्राम) बरामद किया गया। जिस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 854/855/21 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















