उत्तरप्रदेश
Trending

सपा, बसपा,कांग्रेस ने प्रदेश में फैलाया जातिवाद : केशव प्रसाद मौर्य

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सिरासौल जनसभा – डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बोधित करते हुए कहा सपा, बसपा,कांग्रेस ने प्रदेश में जातिवाद फैलाया है। जबकि भाजपा सरकारों ने सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के अपने नारे के साथ काम किया है। भाजपा सरकार में सर्व समाज का विकास देखकर विपक्ष बौखलाया हुआ है। इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 350 से अधिक सीटें जीतकर फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। इसके साथ ही सपा, बसपा व कांग्रेस सहित अन्य दलों की प्रदेश से पूरी तरह विदाई होगी।

उन्होंने कहा 100 प्रतिशत वोट में 60 प्रतिशत हमारा है, बाकी 40 में बंटवारा है और इस बंटवारे में भी हमारा है। भाजपा सरकारों ने सुशासन दिया है, जबकि पूर्व की सरकारों ने जनता को गुंडागर्दी, भय और भ्रष्टाचार का माहौल दिया था।  इसके साथ ही जनसभा में उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। सपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस भी अपराधियों से डरती थी और शाम के पांच बजते ही चौकियों पर ताले लग जाते थे। बहन- बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। डर के मारे लोग प्रदेश से पलायन कर रहे थे। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद अपराधियों का खात्मा हुआ है। जनता अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है।

पूर्व की सरकारों में कुछ जिलों में विकास होता था, लेकिन हमारी सरकार में बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के सभी 75 जिलों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में सड़कों को दुरुस्त कराया गया और हाईवे का जाल बिछा है।  भाजपा 2022 का विधानसभा चुनाव विकास और सुशासन के बल पर लड़ कर प्रचंड जीत हासिल करेगी। जनता भी विकास और सुशासन देख रही है। वो फिर से प्रदेश में योगी की सरकार बनाएंगी।

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा विपक्ष के पास तो कोई मुद्दा ही नहीं है। सपा, बसपा, कांग्रेस को जनता नकार चुकी है। इन सबको आराम चाहिए और भाजपा को काम चाहिए। जनसभा में उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निधाना साधा। उन्होंने केंद्र की मोदी और सूबे की योगी सरकार की उपलब्धियां बताईं।

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा हमारा लक्ष्य विकास है। हम विकास के मुद्दे की बात करते हैं। विकास और सुशासन हमारी सरकार का संकल्प है। योगी सरकार ने सभी 75 जिलों में विकास किया है। विकास के मुद़्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। विपक्षी दक एकजुट होकर 2014, 17 और 2019 के चुनाव हार चुके हैं। अब 2022 में भी जनता उन्हें नकार देगी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल में देश के साथ ही उत्तर प्रदेश की पूरी दुनिया में अलग पहचान बनी है। डबल इंजन की सरकारों से प्रदेश का विकास हुआ है। पूर्व सरकारों में विपक्षी दलों के नेता अपनी तिजोरियां भरने में लगे रहते थे। लेकिन, अब योजनाओं का लाभ सीधे पात्र को मिलता है। इसी वजह से विपक्ष की बौखलाहट बढ़ती जा रही है। विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं है।

बदायूँ सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा कोरोना काल में नागरिकों को बचाने का काम किया गया। इसके साथ ही 122 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। संकट की इस घड़ी में नागरिकों को नि:शुल्क राशन दिया गया, यह केवल भाजपा सरकार में ही सम्भव है।

सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकारों के कार्यकाल में सेना ने पाकिस्तान और चीन को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। भाजपा सरकारें न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनवा रही है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा हो या फिर प्रयागराज का कुंभ मेला, सभी को भव्य रूप से संपन्न कराया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने जन विश्वास यात्रा में उमड़े जनसैलाब एवं यात्रा को मिल रहा भारी जनसमर्थन और प्यार इसके लिए बदायूं जिले के सभी कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन का धन्यवाद एवं आभार जताया।

इस अवसर पर नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री जिला प्रभारी राकेश मिश्रा एमएससी मानवेन्द्र प्रताप सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्योराज सिंह प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी विधायक धर्मेन्द्र शाक्य मनोज मसीह नवल तिवारी सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य केशव चौहान धीरज सक्सेना शिशुपाल शाक्य वीरेन्द्र राजपूत उदयवीर दिवाकर नेकपाल कश्यप विजय रत्न फ़ौजी दीपक गुप्ता धीरज सिंह सीमा राठौर ज्ञानेंद्र चौहान संदीप चौहान अनुराग दीक्षित विष्णु वार्ष्णेय गुलशन प्रताप अनुज माहेश्वरी समेत सैकड़ों उपस्थित रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button