अग्रोहा धाम से आयी माता महालक्ष्मी की रथ यात्रा का नजीबाबाद में नगर आगमन

नजीबाबाद – अग्रोहा धाम से आयी माता महालक्ष्मी की रथ यात्रा का नगर आगमन पर अग्र बंधुओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। रथ यात्रा को नगर भ्रमण कराया गया। रथ यात्रा रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर कृष्णा टॉकीज चौराहा, सुराही बाजार, जगन्नाथ चौक, चौक बाजार होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। रेलवे स्टेशन पर अग्रवाल सभा के प्रधान राकेश गर्ग एडवोकेट द्वारा माता महालक्ष्मी की आरती की गई। कृष्णा टॉकीज के चौराहे पर व्यापारी नेता अनिल कुमार सिंघल, अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, जिला संयोजक अक्षय अग्रवाल, युवा जिला सचिव अनमोल गुप्ता, आयुष बंसल, संजय अग्रवाल द्वारा माता महालक्ष्मी जी को चुनरी भेट की गई व माता महालक्ष्मी के जयकारों के साथ पुष्प वर्षा की गई। सरकारी महिला चिकित्सालय पर अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन के पदाधिकारी नवीन गुप्ता, डॉ अभय गोयल, अभिषेक गुप्ता, अमित सिंघल द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई।
नवाब नजीबुदौला मार्केट पर अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन के जिला महामंत्री तुषार अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, निशा अग्रवाल, विकल्प अग्रवाल द्वारा माता महालक्ष्मी को भोग लगाया गया एवं पुष्प वर्षा की गई। सुराही बाजार में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला संयोजक आदित्य अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, रजत अग्रवाल, शालू अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, मनोज तायल, अनिल अग्रवाल, गिरीश सिंघल द्वारा पुष्प वर्षा की गई। जगन्नाथ चौक पर अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के नगर अध्यक्ष धीरज अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु तायल, जिला सचिव संजय अग्रवाल, केशव अग्रवाल, देवांश अग्रवाल द्वारा पुष्प वर्षा की गई, चौक बाजार में सुनील गोयल द्वारा हलवे का प्रसाद वितरण किया गया व अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल एडवोकेट, बीना अग्रवाल, दीपांशु अग्रवाल, जिला सचिव रोहित अग्रवाल, आलोक अग्रवाल ने माता महालक्ष्मी को भोग लगाया व पुष्प वर्षा की गई।
चौक बाजार चौराहे पर अग्रवाल महिला सभा द्वारा माता महालक्ष्मी की आरती की गई। अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल सभा के प्रधान राकेश गर्ग एडवोकेट द्वारा रथ यात्रा का संचालन कर रहे हैं प्रमोद अग्रवाल, अशोक एवं शिव कुमार जी को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। अग्रवाल धर्मशाला में रथ के संचालक प्रमोद अग्रवाल , अग्रवाल सभा के प्रधान राकेश गर्ग एडवोकेट तथा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला संयोजक अक्षय अग्रवाल ने सभा को संबोधित किया।
रथ के संचालक रहे प्रमोद अग्रवाल जी ने सम्पूर्ण यात्रा के दौरान रथ पर पुष्प वर्षा व जलपान के लिए अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल जी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर अग्रवाल सभा द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। रथ यात्रा में रश्मि अग्रवाल, तनु गोयल, यदु ऐरन, एस पी मित्तल, संजीव अग्रवाल, रीमा अग्रवाल, पुनीत गोयल, कपिल गोयल, अखिलेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अंश अग्रवाल, नमन अग्रवाल, मुकेश जिंदल, विपिन अग्रवाल आदि रहे।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















