Bengaluru –आंखों के फ्री इलाज व फुल बॉडी चेकअप ह्रदय रोग,किडनी स्टोन,आदी बीमारियों के कैम्प का आयोजन बेंगलुरु वार्ड नंबर 135, पदरायनपुरा अराफात नगर मे आयोजित किया गया, जिसमे आसपास के सभी वार्डो के हज़ारो लोगो ने इसका लाभ उठाया, कैम्प मे मरीज़ों का आई चेकअप, ब्लड टेस्ट,शुगर टेस्ट, ब्लडप्रेसर के साथ सभी बीमारियों का चेकअप के साथ फ्री दवाइयां व फ्री चश्मे,आधी मरीज़ों को वितरित किये गए। कैम्प का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी इमरान आरिफ पाशा एक्स कॉर्पोरेटर, चेयरमैन बीबीएमपी वार्ड नो 135 के लोगो के दिलो की धड़कन द्वारा किया गया।
कैम्प पर आये सभी लाभार्थी ने इमरान आरिफ पाशा द्वारा लगाए गए कैम्प की भूरी भूरी प्रसंशा की, इस अवसर पर समाजसेवी इमरान आरिफ पाशा ने कहा कि मानव सेवा एक पूजा और इबादत के समान है सभी वर्गों के लोगो को मानव सेवा के लिए आगे आना चाहिए, मानव सेवा से मन को शांति और सकून मिलता है ।


















