नगीना – नगर के पंजाबी धर्मशाला शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया तथा कथा से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई। स्थानीय मोहल्ला विश्नोई सराय में पंजाबी धर्मशाला स्थित शिव मंदिर में रविवार की दोपहर से श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन का आरंभ किया गया कथा से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई ।
कलश यात्रा रविवार की सुबह को स्टेशन रोड से आरंभ होकर नगर के मुख्य बाजारों से होती हुई पंजाबी धर्मशाला स्थित शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई कलश यात्रा के बाद विधि विधान से पूजन के उपरांत यमुनोत्री धाम वाले शास्त्री पंडित कपिल कृष्ण महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी विजय भारत के अतिरिक्त बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी मौजूद रहे कथा 12 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगी।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















