उत्तरप्रदेश
Trending

मैनपुरी में महिला को जिन्दा आग के हवाले कर दिया गया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जिला मैनपुरी – आरोपियों ने आग के हवाले करने के बाद बाहर से कमरा का दरवाजा बंद कर दिया जिससे महिला बाहर न निकल सके, करीब 80 फीसदी जलने के बाद कुंडी खोलने के बजाय दरबाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला जिससे ये लगे कि दरबाजा अंदर से बंद करके महिला ने खुद को आग के हवाले किया है। ये आरोप महिला से मृत्यु से पूर्व लगाये है जिसका वीडियो वायरल हुआ है। गम्भीर हालत में महिला को सैफई अस्पताल में भती कराया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 2 साल पूर्व मृतका की शादी हुई थी उसके पेट में 4 माह का बच्चा था। पति सहित 6 लोगों के खिलाफ दहेजहत्या का केस दर्ज करके पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।  

घटना थाना करहल इलाके के कुम्हेरी गांव की है। जनपद फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद इलाके के आरौज गांव की रहने वाली पूनम की शादी दो वर्ष पूर्व जनपद मैनपुरी के थाना करहल इलाके के कुम्हेरी गांव के रहने वाले अखिलेश के साथ हुई थी, शादी के कुछ समय तक सब ठीक ठाक रहा, आरोप है कि उसके बाद पूजा को ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बाद सम्भ्रांत लोगों के वीच पूनम के भाईयों ने पूनम के ससरालीजनों से बातचीत भी की जिससे सबकुछ ठीकठाक बना रहे।

लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। दिनांक 13.11.2021 की रात्रि पूजा कमरे में सो रही थी उसी समय वह आग से बुरी तरह करीब 80 फीसदी जल गयी। ससुराल वाले उसे गम्भीर हालत में सैफई अस्पताल ले गये जहां दिनांक 14.11.2021 को पूजा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पूजा का मृत्यु से पूर्व दिये गये बयान का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया। वायरल वीडियो ने सभी को हिलाकर रख दिया।

वीडियो में मृतका पूजा ने अपने ससुरालीजनों पर गम्भीर आरोप लगाये है, वह पति का कुछ बचाव करते हुए दिखी। वीडियो में पूजा का कहना है कि वह कमरे में सो रही थी पति बाहर सो रहे थे, उसी समय ससुरालीजनों पति के भाई ब्रजेश व बबलू एवं रामनिवास सहित अन्य लोगों ने उसे जिन्दा आग के हवाले कर दिया, इसके बाद बाहर से कमरे की कुण्डी बंद कर दी जिससे वह बाहर न निकल सके, पूनम के चीखने चिल्लाने के बाद कुंडी न खोलकर उसे गेट तोड़कर आरोपियों ने बाहर निकाला जिससे ये लगे कि उसने आत्महत्या की है। पूनम को जब तक बाहर निकाला गया तब तक वह करीब 80 फीसदी जल चुकी थी। उपचार के दौरान सैफई में उसकी मौत हो गयी।

राम गुप्ता की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button