प्रधानमंत्री मोदी ने बंद कर दी विपक्षी दलों की राजनीतिक दुकान – सुरेन्द्र मैथानी
कानपुर – गोविन्द नगर विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने जनता को गुरू पर्व की बधाई देते हुये कहा कि प्रधानमन्त्री ने गुरु पर्व पर कृषि कानून वापस लेकर विपक्षी दलों की राजनीतिक दुकान बंद कर दी हैं ।
विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने एक वीडियो जारी कर जनता और प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को गुरूनानक जयंती पर मनाये जाने वाले गुरु पर्व की बधाइयाँ दीं और कहा कि गुरु पर्व पर मोदी जी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर किसानों को गुरु पर्व पर यह तोहफा दिया है और इसके साथ ही विपक्षी दलों विशेषकर कांग्रेस की राजनीतिक दुकान को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने हमेशा विघटन तथा लोगों को भ्रमित करने की घृणित राजनीति की है ।
सूत्रों की माने तो 2022 विधानसभा चुनाव में गोविन्द नगर विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में सीधी की टक्कर है तो वहीं समाजवादी पार्टी की भी पहले से मजबूत स्थिति में रहने की संभावना है इसीलिये वीडियो में भाजपा विधायक सुरेन्द्र मैथानी विपक्षी दलों पर हमलावर होते नजर आ रहे हैं ।


















