स्योहारा – आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर कांग्रेस हाईकमान के आदेश के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाने वाली प्रतिज्ञा यात्रा के अंतर्गत धामपुर विधानसभा सीट क्षेत्र की प्रतिज्ञा यात्रा का आज शुभारम्भ आज कुरी हाऊस से हुआ जिसका नेतृव कर रहे काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव नासिर चोधरी ने बताया कि आज से शुरू हुई इस पद प्रतिज्ञा यात्रा के अंतर्गत जन जन को बताया जाएगा कि कांग्रेस ने इस बार चुनावी एजेंडा रखा है कि महिला वर्ग को वरीयता देने के लिए महिलाओ को 40% टिकट दिया जाएंगे,छात्राओं को स्कूटी व स्मार्टफोन दिए जाएंगे
किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा,गेंहू व धान का मूल्य 2500 रु और गन्ने का मूल्य 400 रु कुंटल होगा,बिजली का बिल हाफ व कोरोना काल का माफ होगा,सलाना 3 सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे ,10 लाख तक का मुफ्त इलाज होगा,इसके अलावा अन्य कई ऐसी योजनाएं कांग्रेस सरकार देगी जो आमजन के जीवन को आसान बना देंगी ,इसलिए नासिर चोधरी ने सभी से केवल कांग्रेस को ही जिताने की अपील की।\ इस मौके पर कांग्रेस नगराध्यक्ष चो.फहीम उर रहमान, एड ज़फ़र,सहसपुर नगराध्यक्ष चांद चोधरी,दीवान जी,नोशाद प्रिंस सहित सेकड़ो कांग्रेसी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















