बीकानेर – बीकानेर जिले से 500 श्रद्धालु पिछली रविवार रात को नैमिषारण्य के रवाना हुए। बीकानेर जिले के भागीरथ जी चांडक बीठनोक परिवार द्वारा हनुमानगढी नैमिषारण्य जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश) मे भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पिछली रविवार रात को करीब 500 श्रद्धालु पुरुष-महिला व बच्चे रवाना हुए। आयोजनकर्ता देवकिशन चांडक ने बताया कि भागवत कथा का शुभारंभ आज मंगलवार से होगा जिसमें चैतन्य महाराज कथा का वाचन करेंगे।
9 दिनों तक चलने वाले इस भागवत कथा मे विभिन्न प्रसंगों का महाराज द्वारा वाचन किया जायेगा। पिछली रविवार रात को ट्रेन द्वारा बीकानेर रेलवे स्टेशन से 500 श्रद्धालु रवाना हुए सभी श्रद्धालुओं का बीकानेर के पं. राजेंद्र किराडू, अध्यात्म के कार्यक्रमों से जुडे देवकिशन चांडक, यशु चांडक,दीपक मोदी, मुकेश खत्री, इंद्र खत्री तथा लालू महाराज, बाबू महाराज, संदीप चांडक व सत्यनारायण चांडक वगैराह ने सभी भक्तों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं कथा कार्यक्रम से जुडे, देवकिशन चांडक ‘देवश्री’ ने आगे बताया कि भागवत कथा का समापन महाआरती व भंडारे के साथ 17 नवंबर को होगा।

















