Sooryavanshi Box Office Day 2 Collection : सूर्यवंशी मूवी ने बॉक्स ऑफिस में मचाया तहलका, तोड़े सारे रिकॉर्ड
Sooryavanshi Day 2 Collection: रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है यह समझिए कि इस साल रिलीज होने वाली सभी फिल्मों को मात्र 2 दिनों के अंदर ही सूर्यवंशी मूवी ने पीछे छोड़ दिया है अक्षय की इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि वह चाहे कितने भी लेट सिनेमाघरों में दिखे लेकिन उनकी हर एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट आती है।
आपको बता दें कि लंबे समय के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी ( Sooryavanshi Box Office Collection )ने बॉक्स ऑफिस पर इतना धमाल मचाया है कि लोग हर तरफ सूर्यवंशी की ही बातें कर रहे हैं अक्षय कुमार कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ने 2 दिनों के अंदर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है यह उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर ही 100 करोड़ की कमाई पार कर सकती है।
भारत में बढ़ती महामारी के बाद यह पहली फिल्म है जो कि सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तकरीबन 18 महीने के संघर्ष के बाद अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) की सूर्यवंशी दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी है हम आपको बता दें कि इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे में ही 26 करोड़ से ज्यादा की कमाई पार कर ली थी अगर हम बात करें महाराष्ट्र के छोटे बड़े शहरों में फिल्म में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली थी हालांकि सभी सिनेमाघरों में को Covid के नियमों का पूरी तरीके से पालन किया गया है।
यह भी पढे – अमेज़न प्राइम वीडियो ने “सूर्या” स्टारर ‘जय भीम’ का ‘हिंदी’ ट्रेलर किया रिलीज़
सिनेमाघरों में दूसरे दिन भी सूर्यवंशी फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और दर्शक इसे लगातार पसंद कर रहे हैं हालांकि दूसरे दिन इसकी 10 परसेंट की गिरावट भी देखी गई लेकिन क्या उम्मीद लगाई जा रही है कि वीकेंड तकिया फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी अब यह देखने वाली बात है कि दर्शक इसे कितने समय तक सिनेमाघरों में देखना पसंद करेंगे।
हालांकि हम आपको बता दें कि इस फिल्म का बेसब्री से दर्शक इंतजार कर रहे थे, और अक्षय कुमार की हर एक फिल्म को उनके फैंस बहुत ही ज्यादा बेसब्री से इंतजार करते हैं इसी वजह से इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह भी देखने को मिला है।
बहुत बहुत शुक्रिया 🙏🏻 https://t.co/kWHvUEPkvL
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 6, 2021
अक्षय कुमार ने अपने टि्वटर हैंडल से लोगों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने लोगों को बहुत-बहुत शुक्रिया का है। अक्षय कुमार सूर्यवंशी के बाद अपने कई बड़े प्रोजेक्ट पर लगे हुए हैं उनकी आने वाली फिल्म रामसेतु गोरखा और भी कई हैं।
अक्षय कुमार की बेस्ट ओपनिंग फिल्में
- मिशन मंगल – 28,45,00,000
- सूर्यवंशी- 26,50,00,000
- गोल्ड – 23,63,00,000
- केसरी – 20,40,00,000
- 2.0 (Hindi) – 19,74,00,000


















