काशीपुर पुलिस एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट काशीपुर द्वारा 6 गुमशुदाओं को पहुँचाया घर
AIRA NEWS NETWORK – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन महोदय द्वारा जनपद में अज्ञात शवों की शिनाख्त व गुमशुदा की तलाश व बरामदगी हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को 2 माह का अभियान चलाकर कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है, टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है आज दिनांक 15 .04. 2022 को काफी अथक प्रयासों के बावजूद काशीपुर क्षेत्र से वर्ष 2021 में गुमशुदा 2 महिला,2बालक और 2 बालिकाओं सहित कुल है 6 व्यक्तियों को टीम द्वारा सकुशल मुरादाबाद क्षेत्र से बरामद किया गया ,जिनको कोतवाली काशीपुर में लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा अपने बच्चों को सकुशल पाकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया
काशीपुर पुलिस ने सभी आम जनमानस से अनुरोध किया है अगर कोई बच्चा ऐसे ही घूमता दिखाई दे आपको लगे कि बच्चा तकलीफ में है या परेशानी में है तो उसकी सूचना काशीपुर पुलिस को दें
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















