काशीपुर-उत्तराखण्ड़

50 हजार की रिश्वत लेते मार्केटिंग इंस्पेक्टर विजिलेंस के हाथो गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बाजपुर /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन ),,, विजिलेंस ने आज एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा प्रहार करते हुए रिश्वतखोर अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी, खाद्य विभाग मण्डी परिसर बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर का विपणन अधिकारी (Marketing inspector) 50,000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल श्री अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक श्री हेग चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर विपणन अधिकारी मोहन सिंह टोलिया, कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी खाद्य विभाग मण्डी परिसर बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को उनके कार्यालय से शिकायतकर्ता से 50,000/- रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उनकी बन्नाखेड़ा में राईस मिल है उनके द्वारा सरकारी धान को लेकर उसका चावल बनाकर सरकार को दिया जाता है जिसमें सरकार उनको कुटाई, दुलाई, सफाई आदि के पैसे देती है। केन्द्र में तैनात मोहन सिंह टोलिया विपणन अधिकारी द्वारा उनसे 19.50 रूपये प्रति कुन्टल की दर से घूस मांगी जा रही है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है।
उक्त शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक श्री अनिल सिंह मनराल द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर अपने पर्यवेक्षण में निरीक्षक हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। आज ट्रैप टीम द्वारा विपणन अधिकारी (Marketing inspector) मोहन सिंह टोलिया पुत्र श्री बाल सिंह टोलिया निवासी केयर ऑफ कृष्ण कुमार संजय कालोनी मण्डी बाजपुर जिला ऊधमसिंहनगर को शिकायतकर्ता से 50,000/- रूपये (पचास हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी, खाद्य विभाग बाजपुर ऊधमसिंहनगर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा । निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button