करनाल-हरियाणा
Trending

गांव कुंजपुरा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

करनाल – हरियाणा सरकार नई केन्द्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रदेशभर के आंगनवाड़ी केन्द्रों में प्ले स्कूल शुरू करने जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी राजबाला ने बताया कि गांव कुंजपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी मधु पाठक भी उपस्थित रही। प्रशिक्षण शिविर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्ले स्कूल चलाने का प्रशिक्षण देने की शुरूआत की गई।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में सुपरवाईजर अनीता, रजनी व कमलेश द्वारा आंनगवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को खेल-खेल में पढ़ाने का तरीका, पूर्व प्राथमिक शिक्षा का महत्व दर्शाते हुए बच्चों का शारीरिक, सामाजिक और भावनात्मक, बौद्धिक, रचनात्मक एवं भाषिक विकास को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से करवाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं पूर्व प्राथमिक शिक्षा के लिए उत्साहित नजर आई।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button