वाराणसी/उत्तरप्रदेश

31 मार्च तक हर हाल में पूरी हो कुओं की सफाई व सुंदरीकरण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

भीषण गर्मी की आहट से नगर आयुक्त सख्त,समय सीमा के भीतर में काम पूरा करने की दी चेतावनी ||

खराब पंपों और ट्यूबवेल की होगी तकनीकी जांच, लापरवाही पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही ||

वाराणसी : भीषण गर्मी के दस्तक देने से पहले ही नगर निगम शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में जुट गया है | इस क्रम में मंगलवार कोनगर निगम सभागार में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेयजल आपूर्ति की गहन समीक्षा की गई | बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने शहर के सभी 541 कुओं की सफाई और सुंदरीकरण का कार्य हर हाल में 31 मार्च तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया,ताकि संकट गहराने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रहे अब तक जिन 162 कुओं की सफाई हो चुकी है वहीं 140 कुओं की सफाई चल रही है | शेष 340 कुओं की सफाई के लिए भी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है |

नगर आयुक्त ने जलकल विभाग को सख्त हिदायत दी कि गर्मी के दौरान पंपों की खराबी या किसी भी तकनीकी खामी की वजह से जनता को परेशान नहीं होना चाहिए | इसके लिए सभी ट्यूबवेल और पंपिंग स्टेशनों की तकनीकी जांच अभी से शुरू करने को कहा गया है ताकि ऐन वक्त पर कोई मोटर या पंप जवाब न दे दे | राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से शहर में प्याऊ और वाटर कूलरों की संख्या में भी विस्तार किया जा रहा है | वर्तमान में संचालित 18 वाटर कूलरों की संख्या बढ़ाकर 28 करने का निर्णय लिया गया है जिसके लिए शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले स्थानों का चयन किया जा रहा है |

नगर आयुक्त ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने जलकल विभाग के अधिकारियों से कहा की शहर के हर कोने तक पानी का दबाव बना रहे और पुरानी पाइपलाइनों के तकनीकी सुधार का कार्य भी समयबद्ध तरीके से पूरा हो | बैठक में अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता आरके सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button