वाराणसी/उत्तरप्रदेश

जिले का सबसे खूबसूरत चौक बनेगा “वंदे मातरम चौक,23 मार्च को जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा ज्ञापन – संगीता मिश्रा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

शहीद दिवस पर व्यस्ततम चौक को “वंदे मातरम चौक” घोषित करने की मांग – भिखारी प्रजापति ||

शहीदों के चित्र और तिरंगे से सजाया जाएगा वंदे मातरम चौक – संगीता मिश्रा ||

23 मार्च को प्रदेशभर में “वंदे मातरम चौक” नामकरण की मुहिम तेज करेगा विश्व हिंदू महासंघ ||

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर चौक नामकरण का अभियान ||

वाराणसी :- सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के ध्वजवाहक मुख्यमंत्री योगी जी महाराज की मंशा के अनुरूप,वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ तथा शहीद दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी जिला इकाइयां आगामी 23 मार्च को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर एक व्यस्ततम् चौक को वंदे मातरम चौक घोषित करने की अपील करेंगी | उक्त बातें विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने मंडल प्रभारियों की बैठक में कही | विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की वर्चुअल बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना ने किया | विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की वर्चुअल बैठक में उपस्थित विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र कुमार पाठक मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष गंगा धाकड़, प्रवीण सिंह चंदेल,नीरज सैनी,शरद परमार,श्याम बाबू शर्मा, राजू सिंह प्रधान,संजय शुक्ला,शरद प्रजापति,पंकज वालिया,उमेश प्रजापति तथा मंडल प्रभारीगण दिनेश कुमार मधुकर,राजेश शर्मा, डॉ सतीश गौतम,राजेंद्र शर्मा,बृजेश तिवारी,छोटेलाल,भीम सिंह,राकेश दुबे,लव कुमार,अभिषेक कठेरिया, श्रीवंत तिवारी ने कहा कि घोषित चौक को शहीदों के चित्र,वंदे मातरम गीत की पट्टिका,भारत माता के चित्र,तिरंगा ध्वज व यातायात के संकेतों से सबसे खूबसूरत चौक बनाएंगे |

विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा शर्मा कौशिक ने कहा कि अखबारों में विज्ञप्ति देने,सोशल साइट्स पर प्रतिदिन सक्रिय रहने, यूट्यूब इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स के माध्यम से भी हमें कार्य करना है | विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर केसरी,दीपक शुक्ला,सोनू सिंह तथा संगीता मिश्रा ने कहा कि 18 मार्च को राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज व डोमराजा संजीत चौधरी की स्मृति में डोमराजा के घर पर समरसता कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी लोग जी जान से जुटें | विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने मनोज कुमार श्रीवास्तव को काशी संभाग के प्रभारी पद पर नियुक्त कर के समापन की घोषणा की ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button