3 करोड़ की कीमत की स्मैक के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा थाना पुलभट्टा क्षेत्र से एक किलो 58 ग्राम स्मैक के साथ तीन शातिर नशा तस्करों को किया गया गिरफ्तार। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत लगभग तीन करोड़ रुपए से भी अधिक है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशा मुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
बता दे कि एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिसपर क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन और थानाध्यक्ष थाना पुलभट्टा के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा 19 अक्टूबर की सांय में दौराने सघन वाहन चैकिग मे शंकर फार्म कट के पास से एक कार बैगनार रजि0 न0 UP 14 CF 9528 को पकडा तथा कार मे सवार लोगों को संदिग्ध पाते हुए कडी पूछताछ व तलाशी लेने पर तीनों व्यक्तियो से कुल 1 किलो 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
पुलिस को अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा यह स्मैक फतेहगंज पश्चिमी निवासी रिफाकत पुत्र शखावत नि0 फतेहगंज पश्चिमी बरेली से लाकर सितारगंज में देने जाना बताया गया ,जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त खुर्शीद व आसमा पति पत्नी है, जोकि पूर्व में भी एनडीपीएस में कई बार जेल जा चुके है तथा जिस रिफाकत से यह स्मैक आई है। वह रिफाकत भी कई बार जेल जा चुका है। रिफाकत की पत्नी रेशमा पूर्व में कई बार जेल जा चुकी है, जिसका वर्तमान देहान्त होने की खबर संज्ञान में आयी है। अभियुक्तों से पूछताछ में यह बात भी प्रकाश में आयी है कि रिफाकत का अधिकतर बडी खेप में स्मैक देने का कारोबार ठाकुरद्वारा में है जहा से स्मैक छोटे-छोटे रुप में अन्यत्र सप्लाई की जाती है।
गिरफ्तार रिफाकत पुत्र शखावत नि0 फतेहगंज पश्चिमी बरेली का रहने वाला है। इसके विरुद्ध थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली उत्तर प्रदेश में 15 अभियोग पंजीकृत है।
जबकि दूसरे अभियुक्त खुर्शीद पुत्र अली हसन निवासी अलीखाँ मोहल्ला हजरतनगर थाना काशीपुर के विरुद्ध 3 अभियोग NDPS ACT के पंजीकृत है, जिनकी जानकारी की जा रही है।


















