उत्तरप्रदेशपॉलिटिक्सबिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

29 जुलाई को बिजनौर से महिलाएं संसद घेराव करने पहुंचेगी दिल्ली-महिला जिला अध्यक्ष भावना चौहान

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

हल्दौर (बिजनौर)। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आदेश अनुसार जिला महिला कांग्रेस कमेटी जनपद बिजनौर की जिला अध्यक्ष भावना चौहान द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई। जिसमें उन्होंने बताया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा व उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के आह्वान पर 29 जुलाई को बिजनौर से कई महिलाएं संसद घेराव करने हेतु दिल्ली पहुंचेगी तथा महिलाओं की आवाज को बुलंद करेंगी। महिला जिला अध्यक्ष भावना चौहान ने बताया महिला कांग्रेस तीन मुद्दों को लेकर संसद का घेराव करेंगी।

महिला कांग्रेस का पहला मुद्दा है,आरक्षण का बिल संसद से पास हो चुका है, उसे सरकार बिना देरी लागू करें। उसमे ओबीसी को भी अलग से कोटा दे। सरकार ने इसको दस साल के लिए टाल दिया है। जब बिल संसद से पास हो चुका है। तब भी सरकार इसको लागू नहीं कर रहीं हैं। सरकार की नीयत साफ नहीं है।

दूसरा मुद्दा, आज कल हर घर की महिला महंगाई से त्रस्त है। घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। हर खर्चे में कटौती करनी पड़ रही है। सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। जनता को रोजमर्रा के खर्चे उठाने बहुत भारी पड़ रहे हैं। जनता त्रस्त सरकार मस्त है।

तीसरा मुद्दा है महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा। किसी से छुपा हुआ नहीं है हमारे देश की बच्चियां महिलाएं हिंसा और रेप जैसी घटनाओं की रोज शिकार होती है। एफआईआर भी होनी मुश्किल है। न्याय मिलना तो नामुमकिन सा लगता है है। उन्नाव, हाथरस, मेरठ ना जाने कितने गांव व शहरों में न जाने कितनी महिलाएं कितनी बच्चियां पीड़ित है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा, बस नारा ही रह गया है। अभी हाल ही में एमपी के रीवा में दो महिलाओं को जिंदा ही जमीन में गाड़ दिया गया। हमारे समाज की इंसानियत हैवानियत में बदलती जा रही है। इन सबका कारण सत्ता में बैठी सरकार की फैलाई गई नफरत व हिंसा है।

महिला जिला अध्यक्ष भावना चौहान ने बताया देशभर से हजारों की संख्या में महिलाएं इन्हीं सब मुद्दो को लेकर, दिल्ली पहुंचकर संसद का घेराव करेंगी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button