झारखण्ड
24 दिसंबर रांची में होने वाले उलगुलान आदिवासी डीलिस्टिंग महारैली को लेकर जनसम्पर्क

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड
रांची : ईटकी प्रखंड के कुर्गी चचगुरा , मल्टी गांव में आगामी 24 दिसंबर रांची में होने वाले उलगुलान आदिवासी डीलिस्टिंग महारैली को लेकर जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा जनसंपर्क चलाया गया। जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश सदस्य सन्नी उरांव ने कहा कि पूरे ईटकी प्रखंड के सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग इस डीलिस्टिंग महारैली में शामिल होंगे,
सभी गांवों तक सूचना दी जा रही है
धर्मांतरितों को आदिवासी का आरक्षण व लाभ से वंचित करने के लिए यह महत्वपूर्ण लड़ाई है बाबा कार्तिक उरांव इस लड़ाई को आजीवन लड़े थे। उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी का हक अधिकार को हर हाल में बचाना है।






