झारखण्ड

समारोह आयोजित कर सेवानिवृत बीईईओ को दी गई भावभीनी विदाई

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड

हजारीबाग : हजारीबाग पेलावल हिंदी मध्य विद्यालय में एक समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त बीईईओ नागदेव यादव को सरकारी शिक्षकों ने भावभीनी विदाई दी व वर्तमान प्रभारी बीईईओ नागेश्वर सिंह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह जिला शिक्षा अधीक्षक, हजारीबाग ने सेवानिवृत्त बीईईओ यादव के कार्यों की प्रशंसा की तथा स्वस्थ रहने की कामना की। कटकमसांडी के वर्तमान प्रभारी बीईईओ नागेश्वर सिंह ने भी उनके साथ कार्यकाल के कुछ स्मरणीय पहलुओं का उल्लेख किया। मौके पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने इस भावुकतापूर्ण क्षण में सेवानिवृत्त पदाधिकारी के सहयोगात्मक एवं शिक्षक हित के दृष्टिकोण का स्मरण किया तथा भविष्य में उनसे मार्गदर्शन की अपेक्षा की। मुख्य अतिथि से शिक्षकों के कार्यों के यथाशीघ्र निष्पादन में संघ के माध्यम से भरपूर सहयोग का आश्वासन भी दिया गया। वहीं बीपीओ गजाला परवीन ने भावी पारी के लिए शुभकामनाएं अर्पित की। सेवानिवृत्त शिक्षा पदाधिकारी ने अपने 33 वर्षों से अधिक के सेवाकाल का वर्णन किया। इस अवसर पर अजाप्टा कटकमसांडी द्वारा अतिथियों को बुके एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के सम्मान में मानपत्र भेंट किया। स्वागत भाषण मोहन राम व धन्यवाद ज्ञापन प्रीतम कुमार ने किया।

Moizuddin Jharkhand

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button