वाराणसी/उत्तरप्रदेश

1961 से चली आ रही परंपरा का विस्तार,सरदार जी पापड़ वाले की चौथी शाखा का भव्य उद्घाटन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वर्षों से ग्राहकों के विश्वास और स्नेह ने ही इस प्रतिष्ठान को आगे बढ़ाया है – देवेंदर सिंह पिंकी ||

वाराणसी :- शहर के प्रतिष्ठित एवं वर्षों पुराने प्रतिष्ठान सरदार जी पापड़ वाले की 24 फ़रवरी मंगलवार को चौथी शाखा का भव्य उद्घाटन अस्सी शाखा पर उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ | बताते चले की वर्ष 1961 से निरंतर अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए प्रसिद्ध यह प्रतिष्ठान अब विस्तार की नई ऊंचाइयों को छू रहा है | नवीन शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि हेमंत शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया | इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही | प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता देवेंदर सिंह पिंकी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्षों से ग्राहकों के विश्वास और स्नेह ने ही इस प्रतिष्ठान को आगे बढ़ाया है उन्होंने बताया कि 1961 से शुरू हुआ यह सफर आज चौथी शाखा तक पहुंच चुका है और आगे भी गुणवत्ता एवं परंपरा को बनाए रखने का संकल्प जारी रहेगा |

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से अमित अग्रवाल,सुमित अग्रवाल,इंद्रजीत सिंह,गुरजीत सिंह,गुड्डू शर्मा उर्फ मामा जी,शिवांश शर्मा,अंकुर जैन,गुरदीप सिंह,प्रमोद मौर्या,पप्पू कपूर एवं राम जी खंडू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे | सभी ने नई शाखा के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति की कामना की | कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा मिठाई वितरण के साथ समारोह संपन्न हुआ ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button