उत्तराखंडअपराधखबरों की खबर

177 नशीले इंजेक्शनों के साथ 02 सगे भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड उधम सिंह नगर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

उधमसिंहनगर पुलिस की नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी, 177 नशीले इंजेक्शन के साथ 02 नशा तस्कर एएनटीएफ उधमसिंहनगर टीम की गिरफ्त में।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर द्वारा नशे व मादक पदार्थों की रोक थाम तथा उधमसिंह नगर क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

जिस क्रम मे पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन
के नेतृत्व में ए०एन०टी०एफ० ऊधम सिंह नगर टीम व थाना रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान सिब्बल सिनेमा के सामने खाली मैदान रुद्रपुर से दो सगे भाई अभियुक्तगण : मोहम्मद्दीन उर्फ मामू उर्फ मुल्लाजी मुरादाबाद वाले पुत्र घसीटा निवासी सुभाष कॉलोनी रूद्रपुर 2. नन्हे पुत्र घसीटा निवासी भूतबंगला रुद्रपुर को 177 प्रतिबन्धित इन्जेक्शन के साथ गिरफ्तार किया।

प्रतिबन्धित इन्जेक्शन के सम्बन्ध में पूछा तो अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हम दोनो यह प्रतिबन्धित इन्जेक्शन मुरादाबाद उ0प्र0 से लेकर आते हैं और रुद्रपुर व ट्रांज़िट कैम्प क्षेत्र में उचित दामों में बेचते हैं
अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली रुद्रपुर में FIR NO. 04/2023 धारा 8/22 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1- मोहम्मद्दीन उर्फ मामू उर्फ मुल्लाजी मुरादाबाद वाले पुत्र घसीटा निवासी सुभाष कॉलोनी रुद्रपुर

  1. नन्हे पुत्र घसीटा निवासी भुतबंगला रुद्रपुर
100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button