10 दिनों से बिजली न आने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

10 दिनों से बिजली न आने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
छिबरामऊ,कन्नौज। तहसील क्षेत्र के गांव बहावलपुर में लाइट ना आने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन बताना है कि कई दिनो से गाँव मे बिजली नहीं आ रही जिससे ग्रामीणों को अंधेरे मे रहना पढ़ रहा है वही आपको बताना है कि ग्रामीणों का आरोप है कुछ दबंग पोल पर तार डालने नहीं दे रहे हैं जिससे गांव में अंधेरा रहता है छोटे-छोटे बच्चे परेशान रहते हैं संचारी रोग फैलने का खतरा बना हुआ है ऐसे में विद्युत कर्मी भी नहीं दे रहे ध्यान जिसके कारण गांव में बिजली नहीं पहुंच पा रही ग्रामीणों को हो रही है दिक्कत लोग विरोध करते हैं की लाइट को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा की सरकारी तालाब की जमीन के किनारे विद्युत पोल लगाए जा रहे थे जिसमें कुछ लोगों द्वारा विद्युत कर्मियों को एलटी लाइन खींचने से मना किया गया। विद्युत सप्लाई देने आए कर्मियों को कुछ लोगों द्वारा मना किया गया विद्युत सप्लाई नहीं दी गई जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए कहा कि अगर एलटी लाइन नहीं खींची गई तो उग्र आंदोलन भी होगा वहीं भारतीय किसान यूनियन बलराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रशासन को चेतावनी भी दी गई कि जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था सही करवाएं नहीं तो तहसील में धरना प्रदर्शन के साथ-साथ कई विरोध प्रदर्शन जिले पर भी होंगे सभी के घरों में बिजली सुचारू रूप से भेजी जाए स्थानीय लोग सभी कनेक्शन धारक हैं सभी के घर पर मीटर लगे हुए हैं विभाग द्वारा बहवलपुर में एलटी लाइन डाली जा रही है।जिसमे रविंद्र गोविंद रंजीत सुरजीत सुरजीत अनिल शिवम पंकज व दर्जनों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया


















