बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

⛔ घंटाघर पर बड़ा हादसा टलाः प्रशासन कर रहा अनदेखी..?

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | बिजनौर
📰 आईरा न्यूज़ नेटवर्क
✍ संवाददाता: अमीन अहमद
📢 “खबर वही, जो हो सही”

⛔ घंटाघर पर बड़ा हादसा टलाः प्रशासन कर रहा अनदेखी?

बिजनौर — शहर के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र घंटाघर पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक पुरानी बिल्डिंग का मलबा अचानक नीचे गिर गया।

खतरे से भरे इस घटनाक्रम का CCTV फुटेज वायरल हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे जर्जर इमारत का हिस्सा अचानक सड़क पर गिरता है। गनीमत रही कि इस हादसे में स्थानीय दुकानदार शानू बाल-बाल बच गए, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

⚠️ प्रशासन की लापरवाही उजागर:

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस क्षेत्र में कई पुरानी और जर्जर इमारतें लंबे समय से मौजूद हैं, जिनकी हालत काफी खराब हो चुकी है। बावजूद इसके, प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है।

🗣️ क्या बोले लोग:

स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने सवाल उठाए हैं –
“क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या जान-माल की क्षति के बाद ही इन जर्जर इमारतों को गिराया जाएगा?”

📢 जनता की माँग:

जर्जर इमारतों का तत्काल सर्वे कराया जाए

सार्वजनिक स्थलों के आसपास की इमारतों को प्राथमिकता पर चिन्हित किया जाए

हादसे से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button