बिजनौर-उत्तरप्रदेश

ज़हरीला प्रदार्थ देकर मारने का किया प्रयास हालात गम्भीर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ज़हरीला प्रदार्थ देकर मारने का किया प्रयास ,हालात गम्भीर
सहसपुर।स्योहारा क्षेत्र के सहसपुर में ईद के दिन कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक को पहले शराब पिलाई उसके बाद उसको ज़हरीला प्रदार्थ देकर मारने का प्रयास भी किया,मामले की तहरीर युवक के चाचा आरिफ पुत्र सईद ने देते हुए बताया कि ईद के दिन 10 जुलाई को उसके भतीजे अनस पुत्र अरशद को मोहल्ले के ही मोहनीश,राकिब, आलम,चोना आदि घर से बुलाकर ले गए थे,पूरा दिन अनस घर से गायब रहा तो रात में उसको ढूढा गया तो अनस एक खेत में नशे की हालत में मिला,जिसको घर लाया गया तो उसकी हालत बिगड़ गयी,अनस को स्योहारा में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया तो मालूम पड़ा कि अनस को कोई ज़हरीला प्रदार्थ दिया गया है जिससे अंदेशा है कि अनस को मारने की नीयत से उसको ज़हर दिया गया है,पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button