हिमाचल प्रदेश धर्मशाला से महापौर का करनाल मेयर रेनू बाला गुप्ता ने किया स्वागत

सुमरीन योगी
करनाल
हिमाचल प्रदेश धर्मशाला से महापौर का करनाल मेयर रेनू बाला गुप्ता ने किया स्वागत



हिमाचल प्रदेश धर्मशाला महापौर पूर्व महापौर, पार्षद गण व अधिकारी गण का आज मेयर करनाल रेनू बाला गुप्ता के निवास स्थान पर आगमन हुआ!आगमन पर महापौर ने हिमाचल से महापौर पूर्व महापौर पार्षद गणों व अन्य अधिकारी गणों का किया स्वागत व साथ करनाल की सौंदर्यकरण से अवगत कराते हुए श्री कृष्ण गौशाला में जाना हुआ!
गौशाला मे गऊ के प्रति अपनी श्रद्धा व आस्था दिखाते हुए हिमाचल प्रदेश धर्मशाला से आए महापौर, पूर्व महापौर, पार्षद गण व अधिकारी गणों ने मेयर रेनू बाला गुप्ता के साथ मिलकर गऊ को चारा व गुड़ खिलाया!
श्री कृष्ण गौशाला के प्रधान सुशील गुप्ता जी ने हिमाचल से आए अतिथियों का भव्य स्वागत किया! इस अवसर पर धर्मशाला मेयर श्री ओंकार सिंह नेहरिया जी, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी जी, पार्षद अनुराग जी, पार्षद अनुज जी, पार्षद नीनू शर्मा जी, पार्षद श्रीमती संतोष शर्मा जी, अमित भारद्वाज जी डिप्टी कण्ट्रोलर, राजेश कुमार सुपरीटेंडेंट, नवदीप SDO जी, श्री बृज गुप्ता जी, गौशाला प्रधान श्री सुनील गुप्ता जी, रामकुमार जी, पार्षद श्री ईश गुलाटी जी मौजूद रहे!


















