हाईटेंशन लाइन से लगी गेहूं की फसल में आग6 बीघा फसल स्वाह

हाईटेंशन लाइन से लगी गेहूं की फसल में आग
6 बीघा फसल स्वाह
जनपद मैनपुरी आईरा न्यूज जिला ब्यूरो अमन कुमार
मैनपुरी – बेटी की शादी को फसल का इंतजार कर रहे किसान के अरमान पर उसे समय पानी फिर गया जब हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गेहूं की फसल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते दो किसानों की छह बीघा फसल स्वाह हो गई। आग लगते ही किसानों के बीच हड़कंप मच गया। आनन फानन में आसपास मौजूद समर को चलाकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तब तक मौके पर पहुंच गई थी जिसने बाद में ग्रामीणों के साथ सहयोग कर आग को पूरी तरह काबू किया। मामले के अनुसार ग्राम खजुरिया निवासी हरीराम का खेत ग्राम चिलौंसा की हद में है। हरीराम के ही बगल में चिलौसा निवासी सतीश पुत्र बालकराम का खेत है। मंगलवार दोपहर हरीराम के खेत से होकर गुजर रही हाई टेंशन का लाइन का तार टूटकर गेहूं की फसल पर गिर पड़ा जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने हरीराम का चार बीघा खेत व सतीश का दो बीघा खेत जलकर राख हो गया। आसपास के मौजूद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। किसान हरीराम ने बताया कि फसल बेचकर वह अपनी बेटी की शादी करना चाहते थे। अब फसल जलने से उसके आगे समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों में प्रदर्शन कर की हाईटेंशन लाइन हटने की मांग मौके पर ही ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर हाईटेंशन लाइन हटने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तब हाईटेंशन लाइन टूटने से गेहूं की फसलों में आग लगने लगती है। ग्रामीण सतीश चंद्र, पप्पू, गुड्डू, मोहनलाल, मेहंदी, राजेंद्र, सुरेश, जसकरन आदि ने हाई टेंशन लाइन हटाने की मांग की।
किसान हरीराम ने केनरा बैंक से ले रखा है लोन खजुरिया निवासी हरीराम ने 10बीघा खेती पर केनरा बैंक बेवर से लोन ले रखा है।अव लोन की किस्त चुकाने की समस्या पैदा हो गई है


















