मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

बेवर में अमन चैन की दुआ के साथ मनाया गया ईद का त्योहार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बेवर में अमन चैन की दुआ के साथ मनाया गया ईद का त्योहार

जनपद मैनपुरी आईरा न्यूज जिला ब्यूरो अमन कुमार

मैनपुरी – बेवर के ईदगाह समेत मस्जिदों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। ईदगाह में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की ।मौलाना ने ईद की नमाज अदा कराई. नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और ईद की बधाई दी. ईद को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया. ईद के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। इस संबंध में पेश इमाम ने कहा कि लगातार 30 दिनों रोजा रखने के बाद ईद के चांद का दीदार के साथ मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार ईद आज मनाया जा रहा है।इस अवसर पर सुबह विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा की गई. इस दौरान समाज के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की गई. नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। एकता और आपसी भाईचारे के पर्व को लोगों ने खुशी के साथ मनाया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button