करनाल-हरियाणाखबरों की खबर
हरियाणा ताइक्वांडो टीम ने नेशनल गेम्स में जीते 7 पदक

आईरा न्यूज़ नेटवर्क करनाल से सुमरिन योगी
करनाल :- 39वीं जूनियर्स नेशनल क्योरुगी और 12वीं जूनियर नेशनल पुमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 3 से 5 फ रवरी 2023 तक विशाखापटनम में किया गया था। इस दौरान करनाल की बेटी ऋषिता डांग ने 63 किलोग्राम से कम वजन में स्वर्ण पदक जीता। लड़कियों में अदिति, भारती, निधि और तनीषा ने कांस्य पदक जीते। लडक़ों में रवि ने स्वर्ण पदक और वासु ने कांस्य पदक जीता। कुल मिलाकर हरियाणा राज्य को 7 पदक मिले। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 32 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 650 लडक़े और लड़कियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में जगदीप सिंह (सनी) ताइक्वांडो कोच, हरियाणा खेल एवं युवा मामले विभाग,अम्बाला ने सभी खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिया।



























