मैनपुरी-उत्तरप्रदेशखबरों की खबर

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए घंटो लाइनों में लगने के बाद भी नहीं लगता नंबर मरीजों को वापस लौटना पड़ता है घर

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क मैनपुरी से सुबोध कुमार

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए घंटो लाइनों में लगने के बाद भी नहीं लगता नंबर मरीजों को वापस लौटना पड़ता है घर

मैनपुरी जिला अस्पताल में पंजीकरण कराने के लिए मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी।
घंटो लाइन में लगने के बाद भी मरीजों का नहीं हो पा रहा पंजीकरण। जिससे बगैर उपचार के ही उन्हें वापस लौटना पड़ रहा।
दूरदराज से उपचार के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों को पंजीकरण ना होने से करना पड़ रहा भारी दिक्कतों का सामना।
रोजाना मरीजों को हो रही परेशानी की जानकारी होने के बावजूद भी अस्पताल प्रशासन कुछ भी नहीं कर रहा है

मैनपुरी जिला अस्पताल में मरीज पर्चा बनवाने के लिए भटक रहे है। 2 से 3 दिन में लाइन में लगकर भी पर्चा नहीं बन पा रहा है। मरीज दूर दराज से इलाज के लिए जिला अस्पताल आते हैं पहले तो पर्चा ही नहीं बन पाता है अगर पर्चा बन जाता है तो दिखाने के लिए डॉक्टर ही नहीं मिलते हैं। वही मरीज वेद प्रकाश का कहना है मैं रोज लाइन में 3 दिनों से लग रहा हूं आज तीसरे दिन मेरा परिचय बन पाया है मुझे कुत्ते ने काट लिया था आज पर्चा लेकर डॉक्टर के पास गया तो चेंबर में डॉक्टर ही नहीं मिले। वही मरीज चंद्रशेखर का कहना है मैं आज दवा लेने आया था दो-तीन घंटे में लाइन में लगा रहा है लेकिन पर्चा नहीं बन पाया मैं घर वापस जा रहा हूं मैंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी उसमें जवाब आया कि आप स्वास्थ्य विभाग के जिले के अधिकारियों से शिकायत करें यहां पर ना तो कोई अधिकारी है किससे शिकायत करें। सौ से डेढ़ सौ मरीज रोज लौट जाते हैं। यहां कोई देखने और सुनने वाला नहीं है। वेद प्रकाश मरीज चंद्र शेखर मरीज महेश सिंह मरीज मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button