स्वर्गीय मुथप्पा राय के आदर्शों पर चलकर उनके लक्ष्य और सपनों को साकार करना ही मेरा लक्ष्य- बी एन जगदीश

कर्नाटक राज्य की पहचान बनाने मे जय कर्नाटका संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका।-डी के शिव कुमार

स्वर्गीय मुथप्पा राय के आदर्शों पर चलकर उनके लक्ष्य और सपनों को साकार करना ही मेरा लक्ष्य- बी एन जगदीश

कर्नाटका राज्य मे राज्य की भूमि, जल, भाषा की लड़ाई व विभिन्न क्षेत्रों में जय कर्नाटका संगठन ने महत्वपूर्व उपलब्धिया हासिल की।

बेंगलुरु- पैलेस ग्राउंड बेंगलुरू में जयकर्नाटका संगठन द्वारा आयोजित विश्व कन्नाडिगा सम्मेलन धूमधाम से मनाया गया जिसमें देश विदेश तथा राज्य के विभिन जिलों से विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को सेवा रत्न पुरस्कार,सम्मानित किया गया।

ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता डॉ चंद्रशेखर कंबारा ने जयकर्नाटका संगठन द्वारा आयोजित विश्व कन्नडा सम्मेलन कार्यक्रम का उद्घाटन किया इस अवसर पर केपीसीसी अध्यक्ष

डी के शिवकुमार, सांसद डी वी सदानंद गौड़ा, राक्षणा वेदिके के अध्यक्ष नारायण गौड़ा, आई पी एस भास्कर रॉव, सामाजिक कार्यकर्ता ममता आर वी व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बी एन जगदीश प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष रामचंद्रया,प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश आर ,सहित संगठन के सभी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे

आप को बताते चले कि जयकर्नाटका संगठन की नींव 15 वर्ष पहले स्वर्गीय मुथप्पा राय ने संगठन की शुरुआत की थी कर्नाटक का लक्ष्य कन्नड़ भाषा, पानी, कन्नड़ भूमि ,और राज्य के लोगो की सामाजिक लड़ाई लड़ न्याय दिलाने का काम कर रहा है।

इस अवसर पर केपीसीसी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि राज्य की भूमि जल और भाषा की पहचान को संरक्षित और विकसित करने में जयकर्नाटका संगठन की अहम भूमिका रही है



वही सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि युवाओं मे आदर्शो की कमी नही है मगर उनपर अमल करने वाले युवाओं में कमी आ रही है वही जय कर्नाटका संगठन द्वारा युवाओं मे जोश और नई ऊर्जा प्रदान की है




वही आईपीएस भास्कर राव ने कहा कि संगठन को देश के सभी राज्यो में विकसित कर पूरे राष्ट्र के उथान के लिए जयकर्नाटका को आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर संघठन के राज्य अध्यक्ष ने सभी आये मेहमानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन स्वर्गीय मुथप्पा राय के आदर्शो और लक्ष्य को साकार करते हुए संगठन उनके बताए रास्ते पर काम कर रहा है और आगे भी राज्य के लोगो के हितों की और न्याय की लड़ाई प्रमुखता से लड़ता रहेगा।









इस अवसर पर संगठन के प्रदेश पदाधिकारीयो सहित सभी जिलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















