स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कारीगरो के लिए निशुल्क मशीन वितरण किया जायेगा

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कारीगरो के लिए निशुल्क मशीन वितरण किया जायेगा
फिरोजाबाद
उ0प्र0 खादी तथा बोर्ड नीति द्वारा वित्तीय वर्श 2023-24 में मोटराइज्ड दौना पत्तल एवं पोपकार्न में मेकिंग मशीन का निःशुल्क वितरण किया जाना है, मशीन वितरण हेतु परम्परागत व स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कारीगरो का चयन किया जाना है, व्यक्तियों को मोटराइज्ड दौना पत्तल एवं पोपकार्न मेंकिग मशीन वितरण की जानी है। शासन द्वारा जनपदों का लक्ष्य आवंटन किये गये है, इसके लिए आवेदन बोर्ड की बेबसाइट (upkvib.gov.in) पर ऑनलाइन कर हार्डकापी कार्यालय में जमा दिनांक 16 जुलाई तक कर सकते है। आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी व सम्बन्धित उद्योगों के पराम्परागत कारीगर हो । अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय सेक्टर-01 सुहाग नगर, फिरोजाबाद कार्यालय में सम्पर्क करें।


















