करनाल-हरियाणा

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रमो में नगर निगम द्वारा मुख्य स्थानों पर स्वच्छता रैली व नुक्कड़ नाटकों का किया गया आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सुमरीन योगी
करनाल

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रमो में नगर निगम द्वारा मुख्य स्थानों पर स्वच्छता रैली व नुक्कड़ नाटकों का किया गया आयोजन

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रमो में नगर निगम द्वारा मुख्य स्थानों पर स्वच्छता रैली व नुक्कड़ नाटकों का किया गया आयोजन, जल निकाय क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर किया श्रमदान-अभिषेक मीणा, निगमायुक्त।
सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों पर दिया गया बल, नागरिकों को दिलाई स्वच्छता शपथ-निगमायुक्त।
करनाल 18 सितंबर, स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रमों में नगर निगम द्वारा जल निकाय क्षेत्र की सफाई अभियान, नागरिकों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता रैली व नुक्कड़ नाटकों का आयोजन तथा सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि निगम की सफाई शाखा व स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा सोमवार को वार्ड नम्बर-15 के जाटों गेट के सामने स्थित एक जोहड़ के आस-पास सफाई अभियान चलाकर करीब 2 घण्टे साफ-सफाई की गई। वार्ड 15 के पार्षद युद्घवीर सैनी व वार्ड 7 के पार्षद प्रतिनिधि जतिन कालड़ा इस अभियान में शामिल हुए तथा उन्होंने भी सफाई के दौरान अन्य लोगों के साथ-साथ स्वयं भी श्रमदान किया। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद कूड़ा-कर्कट तथा सी. एंड डी. वेस्ट उठाकर जोहड़ की चारों ओर से साफ-सफाई की गई। श्रमदान के पश्चात उपस्थित सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
स्वच्छता प्लॉगिंग रन एवं नुक्कड़ नाटक का किया आयोजन- निगमायुक्त ने बताया कि बीते रविवार के दिन जन सामान्य को जागरूक करने के लिए टीम द्वारा शहर के कर्ण गेट, क्लॉक टावर व कुंजपुरा रोड क्षेत्र में स्वच्छता प्लॉगिंग रन यानि धीमे दौड़ते हुए रास्ते पर पड़ा कूड़ा-कर्कट उठाना, गतिविधि चलाकर नागरिकों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त नेहरू पैलेस मार्किट व कर्ण गेट मार्किट में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। नाटक के जरिए मार्किट में मौजूद दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों तथा नागरिकों को साफ-सफाई, गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करना व ईधर-उधर गंदगी न फैलाकर उसे डस्टबिन में डालने को लेकर जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि नुक्कड नाटक, निगम की टीम द्वारा स्वयं ही तैयार किया गया था, जिसे नागरिकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाऊन के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इस दौरान व्यापार मंडल की करनाल ईकाई के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा, मंडल के सदस्य, दुकानदार तथा नागरिक मौजूद रहे।
मुख्य मार्गों व बाजारों में निकाली स्वच्छता रैली- उन्होंने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा में सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों पर विशेष बल दिया गया है। इसके तहत निगम द्वारा शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों में स्वच्छता रैली निकाली निकाली गई। रैली में विशेष तौर पर नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर प्रशांत चौधरी, गुरू नानक खालसा कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. बीर सिंह व संदीप लाठर मौजूद रहे। गुरू नानक खालसा कॉलेज तथा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाऊन के विद्यार्थी भी रैली में मौजूद थे। स्वच्छता रैली अस्पताल चौक से शुरू होकर कुंजपुरा रोड, नेहरू पैलेस मार्किट, सब्जी मंडी रोड तथा कर्ण गेट मार्किट से होती हुई महर्षि वाल्मिकी चौक पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान रैली में मौजूद स्वास्थ्य स्वच्छता निरीक्षक तथा मोटीवेटर टीम द्वारा दुकानदारों व शॉपिंग के लिए बाजारों में आए नागरिकों को जागरूक किया गया तथा स्वच्छ करनाल-स्वस्थ करनाल के नारे लगाए गए।
नागरिकों को दिलाई स्वच्छता शपथ- निगमायुक्त ने बताया कि टीम द्वारा नागरिकों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। जिसमें, मैं शपथ लेता हूँ कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा। हर वर्ष 100 घण्टे यानि हर सप्ताह 2 घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करूंगा। न गंदगी करूंगा न किसी को करने दूंगा। सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मौहल्ले से, मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से इसकी शुरूआत करूंगा तथा मैं गांव-गांव व गली-गली जाकर स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। उन्होंने कहा कि राष्टï्रपिता महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। अब हमारा कर्तव्य है कि हम गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया हमारा एक कदम भारत देश का स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।
इस अवसर पर सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह व ऊषा रानी, सहायक सफाई निरीक्षक गुलाब सिंह व प्रवेश कुमार, ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह, लिपिक अंकित, स्वास्थ्य स्वच्छता निरीक्षक तथा मोटीवेटर कुलदीप व महेन्द्र मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button