ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

स्योहारा में बढ़ा अटैची चोरों का आतंक, महिला से 5 तोला सोना पार – पुलिस बेबस

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्योहारा में बढ़ा अटैची चोरों का आतंक, महिला से 5 तोला सोना पार – पुलिस बेबस

स्योहारा (बिजनौर)। थाना स्योहारा क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरों और उचक्कों के बाद अब अटैची चोरों ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। ताजा मामला उस समय सामने आया जब एक महिला सहसपुर जाने के लिए मैजिक वाहन में सवार हुई।

रास्ते में पहले से वाहन में सवार कुछ संदिग्ध लोगों ने मौका पाकर महिला के बैग से 5 तोला सोना उड़ा लिया। महिला को इसकी भनक तब लगी जब वह अपने गंतव्य पर पहुंची और सामान चेक किया।

घटना के बाद पीड़िता ने थाना स्योहारा में रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। क्षेत्रवासियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों और सार्वजनिक परिवहन में बढ़ते अपराध से आम जनता का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन की नाकामी साफ तौर पर देखी जा सकती है।

स्थानीय नागरिकों की मांग:

  • मैजिक व अन्य सार्वजनिक वाहनों की सघन चेकिंग हो।
  • संदिग्ध लोगों की पहचान और निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए जाएं।
  • पुलिस पेट्रोलिंग में तेजी लाई जाए, खासकर सवेरे और शाम के वक्त।
  • पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button